सिवनी

सरस्वती विद्यालय में विधिक सहायता शिविर संपन्न

   सिवनी यशो:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) जिला सिवनी द्वारा सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज सिवनी ( Saraswati Shishu Higher Secondary School Bhairavganj Seoni) में अध्यनरत भैया बहनों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य का ज्ञान करने के लिए विधिक सहायता शिविर का आयोजन 6 जुलाई शनिवार को प्रात: 11:00 बजे से किया गया। जिला न्यायाधीश जयदीप सोनवर्ते एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुश्री रंजना डोड़बे ( District Judge Jaideep Sonvarte and Additional Sessions Judge Ms. Ranjana Dodbe)  ने विद्यालय के भैया बहनों को संबोधित किया । उन्होंने जूविनाइल एक्ट एवं पासको एक्ट ( Juvenile Act and Pasco Act) के विषय में विस्तार से जानकारी दी ।उन्होंने अध्यनरत भैया बहनों से अपेक्षा की वे बिना संकोच अपने साथ होने वाली किसी भी आपत्तिजनक हरकत के बारे में विद्यालय प्रशासन ( school administration)को जानकारी दें । ताकि गलत करने वाले के साथ दंडात्मक कार्रवाई की जा सके । इस विधिक सहायता शिविर में माननीय न्यायधीश महोदय के साथ-साथ विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव एवं समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति रही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button