सिवनी यशो:- प्रदेश में विगत दिवसों में कुएं के अंदर जाने से व्यक्तियों की मृत्यु होने की घटनाएं घटित हुई हैं। जिसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि कुएं की गहराई में कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी जहरीली गैस की संभावना होती है जिससे व्यक्ति तत्काल मुर्छित हो जाता है तथा व्यक्ति की मृत्यु की संभावना भी रहती है। उन्होंने अपील की है कि आम नागरिक कुएं में न उतरें।



