WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
व्यापारसिवनी

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक बंडोल में उपभोक्ताओं किया जा रहा है परेशान

सिवनी यशो:- सिवनी जिला मुख्यालय से लगभग 16 कि.मी. दूर ग्राम बंडोल में स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के उपभोक्ता ओ को कैश के लिए दस बार चक्कर लगाना पड़ रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को अपने ही पैसों के लिए बहुत ज्यादा परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है । प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बैंक कर्मचारियों द्वारा यह कहा जाता है कि सर्वर डाउन है, इस प्रकार का जवाब देकर कहते है कि कियोस्क संचालक के यहाँ जा कर राशि निकलवा लो, बैंक कर्मियों का यह व्यवहार उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसानी का कारण बन रहा है ।

क्योंकि ग्रामीणों की माने तो इस ग्राम में कोई दूसरी बैंक की बड़ी शाखा नहीं है, इसलिए ग्रामीणों के लिये यह बैंक मजबूरी है और ग्रामीण इसी मजबूरी के कारण उपभोक्ताओं पर दादागिरी बता रहा है, और उपभोक्ताओं से चक्कर लगवाता है ।

उपभोक्ताओं ने संवेदनशीन जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से अपेक्षा व्यक्त की है कि बैंक के व्यवहार में परिवर्तन के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें अनेक बार उपभोक्ताओं को बहुत अधिक मजबूरी होती है और उन्हें इस प्रकार की परेशानी से नुकसान होता है । बैक प्रबंधक एवं कर्मचारियों पर जांच कर उचित दंडात्मक कार्रवाई की अपेक्षा ग्रामीणों ने की है तथा कहा है कि क्षेत्र की भोली भाली मजदूर गरीब किसानों को बैंक में पैसे निकलवाने के लिए चक्कर ना लगाना पड़े इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!