क्राइमसिवनी

सिवनी – बालाघाट मार्ग पर  पुन: भीषण दुर्घटना, दो महिलाओ की मौत

सिवनी यशो : – सिवनी – बालाघाट मार्ग पर शनि वार को रात्रि के समय लगभग सात और आठ बजे के बीच बेहरई के बकरा नाला के समीप भीषण सडक दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत ने क्षेत्रवासियों के दहला कर रख दिया। बताया गया है कि बकरा नाले के समीप ट्रक और कमांडर के बीच जबरदस्त सीधी टक्कर होने से दो महिलाओ की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि कमांडर सवार लगभग एक दर्जन महिलाएं घायल हो गई है। मृतक महिलाओ मे जीरनबाई पति बालचंद तथा केशर बाई पति हरिश्चन्द्र शामिल है। घायल महिलाओं को उपचार के लिए बरघाट अस्पताल भेजा गया है

सिवनी - बालाघाट मार्ग पर  पुन: भीषण दुर्घटना, दो महिलाओ की मौत - Seoni News
उल्लेखनीय है की सभी मजदूर महिलाऐ है जो धान का रोपा लगाने के लिये बेहरई के समीपी गांव लाटगांव गई थी । वापसी मे कमांडर मे सवार होकर अपने घर वापस आ रही थी, तभी बेहरई के समीप बकरा नाला के पास ट्रक तथा कमांडर के बीच सीधी भिडंत हो गई जिसमे गरीब परिवार की दो महिलाऐ काल के गाल मे समा गई तथा अन्य महिलाऐं गंभीर रूप से घायल हो गई
भीषण दुर्घटना के चलते रोड मे जाम लग गया था जिसे पुलिस ने पहुंचकर आवागमन प्रारंभ कराया। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button