धर्मविचारसिवनी

good morning thoughts : जीवन अवसरों का उपहार है 

  एक बार एक नवयुवक को गाँव के एक किसान की लड़की से प्रेम हो गया । बात इतनी आगे बढ़ गई कि लड़की के पिता तक पहुँच गई । लड़की के पिता ने युवक से मिलने की इच्छा व्यक्त की ।
दूसरे ही दिन वह नवयुवक लड़की के घर पहुँचा । पिता ने उस आशिक को ऊपर से नीचे तक देखा और कहा , “ मेरी बेटी से प्रेम करते हो ?”
good morning thoughts : जीवन अवसरों का उपहार है  - Seoni News
युवक ने हाँ में जवाब दिया ।
पिता ने कहा, “ शादी करना चाहते हो ?”
युवक ने फिर हाँ में जवाब दिया ।
पिता ने कहा , अच्छा ठीक है, तुम्हें एक काम करना होगा, मैं एक – एक करके अपने तीन बैल छोडूंगा। यदि तुम तीनों में से किसी एक की भी पूंछ पकड़ लेते हो तो मैं ख़ुशी – ख़ुशी तुम्हारी शादी अपनी बेटी से कर दूंगा ।
युवक राजी हो गया ।
किसान नवयुवक को अपने खेत पर ले गया और बैल के बाड़े के सामने खड़ा कर दिया । युवक पूंछ पकड़ने के लिये तैयार था ।
किसान ने पहला बैल छोड़ा । युवक ने जैसे ही विशालकाय बैल को देखा, उसकी आंखे फटी की फटी रह गई । उसने सोचा , “ इससे पंगा नहीं लेना चाहिए ।”
और वह दूसरे बैल के आने की प्रतीक्षा करने लगा ।
जैसे ही दूसरा बैल निकला वह पहले बैल से ज्यादा खतरनाक था । उसके नुकीले सींग देखकर युवक डर गया और सोचने लगा , “ इससे तो पहला वाला ही सही था ।”
लेकिन अब क्या ! वह तीसरे की प्रतीक्षा करने लगा और सोचने लगा, “ अब कुछ भी हो, इस आखिरी की पूंछ जरुर पकड़ लेगा ।”
तभी तीसरा बैल भी बाड़े से बाहर निकला । जो कि एकदम दुबला – पतला था । उसे देखकर युवक ख़ुशी से उछल पड़ा । वह मन ही मन सोच रहा था कि अब तो शादी होने से कोई नहीं रोक सकता ।वह पूंछ पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तो पता चला कि उसके तो पूंछ है ही नहीं ।

शिक्षा

जो अच्छे अवसर की प्रतीक्षा में मिलने वाले उपयोगी क्षणों की ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं और बाद में पछताते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button