WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री जी मेरी आपसे झूठी शिकायत की जा रही है – सफीक खान

नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव को दिया आवेदन, कहा मैं सभी के लिये समभाव से कार्य करता हूँ, आवेदन में सिवनी नगर के विकास के लिये मांगी राशि

   सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन पर नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर साल श्रीफल से स्वागत किया, सिवनी नगरपालिका के लिए नगर विकास कार्य कराये जाने राशि की मांग हेतु आवेदन दिया । जिसमें सिवनी नगरीय क्षेत्र में मिनी स्टेडियम राशि 15 करोड़, बुधवारी चिल्लर सब्जी मंडी राशि 6 करोड़, आदिशंकराचार्य पार्क निर्माण राशि 2 करोड़, नगरीय क्षेत्र में सभी पार्को का जीर्णोधार राशि 5 करोड़, नगर में मुख्य मार्गो का उन्नयन कार्य राशि 4 करोड़, गौशाला , गौ-अभ्यारण निर्माण कार्य राशि 5 करोड़, आनंदम कार्यकम अन्तर्गत नगर में वाटर पार्क निर्माण राशि 2 करोड़ की मांग की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष सफीक खान ने मुख्यमंत्री को दिये आवेदन में कहा कि मेरी झूठी शिकायत आपसे एवं मंत्री, अधिकारियों से लगातार की जा रही है कि मैं जाति विशेष के लिए कार्य कर रहा हॅू। मैं 30 वर्षो से भिन्न भिन्न वार्डो से लगातार पार्षद निर्वाचित होते आ रहा हॅू, यदि मेरी इस तरह की सोच होती तो मैं सिवनी की जनता और पार्षदो के सहयोग और आर्शीवाद से अध्यक्ष नही बन पाता। मेरे और मेरी परिषद द्वारा छिन्दवाड़ा चौक में स्वामी स्वरूपानंदन जी महाराजश्री का स्तंभ, आदि शंकराचार्य जी के जन्म दिन पर नगर गौरव उत्सव मनाया जाना, जैन धर्म के लिए नगरपालिका के सामने अहिंसा द्वार, एम.एल.बी. वार्ड झूलेलाल द्वार, गुरूनानक वार्ड में गुरूनानक देव द्वार, छिन्दवाड़ा चैक में अग्रसेन महाराज द्वार, किदवई वार्ड में स्वामी स्वरूपानंद द्वार, कटंगी रोड़ मोक्षधाम में इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह, टैगोर वार्ड मोक्षधाम पर पुल निर्माण, भैरोगंज मोक्षधाम पर स्लेब निर्माण, अम्बेड़कर वार्ड में मोक्षधाम तक 65 लाख की पक्की सड़क एवं टीन सेड का कार्य स्वीकृत किये गये है।
सिवनी नगरपालिका की भ्रष्टाचार की झूठी शिकायत की जा रही है शिकायत भी दुर्भावना से की जा रही है लगातार जांच के कारण नगरपालिका के कार्य भी प्रभावित हो रहें है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!