विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र
नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी विजय नवजीवन पवार के मार्गदर्शन में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस (78th independence day) के अवसर में ”विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र (“Mantra of developed India, India should be drug free”) देशव्यापी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त प्रात: 9 बजे शुक्रवारी चौक सिवनी में किया गया।
नशामुक्त भारत अभियान (Drug Free India Campaign) कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर संदीप परते प्रभारी उपसंचालक प्रशा. सामाजिक न्याय विभाग को नोडल अधिकारी ने भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Government of India Ministry of Social Justice and Empowerment) के नशामुक्त भारत अभियान के बैनर को भी प्रदर्शित करते हुये शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रभारी उपसंचालक द्वारा बताया गया कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तर पर शुक्रवारी चौक में सामाजिक न्याय के कलापथ दल के प्रमुख कलाकार रोमन मरावी एवं उनके साथियों द्वारा गीत संगीत के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ ही सौरभ शुक्ला जनअभियान परिषद सिवनी, ब्रम्हकुमारी से बी.के. गीता दीद एवं उनके साथीगण, सार्थक पहल समाज कल्याण संस्थान सिवनी से श्री प्रज्ञेश श्रीवास्तव, रौनक श्रीवास्तव, अंकित ठाकुर, रोहित सनोडिया, सौरभ श्रीवास्तव, मुकेश सनोडिया, शिवम यादव, न्यू अभियनव प्रयास संस्था के कार्यकर्ता तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।




