WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले के हर क्षेत्र में उत्साह से निकल रही तिरंगा यात्राएँ

जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों की सहभागिता से निकाली जा रही तिरंगा रैली

सिवनी यशो:- संपूर्ण देश के साथ ही साथ सिवनी जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जन समुदाय को शामिल करते हुए तिरंगा यात्रा एवं बाईक रैली निकाली जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार 12 अगस्त को कुरई जनपद क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जनपद पंचायत कुरई अध्यक्ष  लोचन सिंह मर्सकोले द्वारा किया गया। आयोजित बाईक रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक तिरंगा के साथ सम्मिलित हुए।यह रैली जनपद कार्यालय कुरई से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होते हुई पुन: जनपद पंचायत कुरई समाप्त हुई। कार्यक्रम के पूर्व नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति प्रतिज्ञा सभी के द्वारा ली गई। कार्यक्रम में मुख्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरई राकेश दुबे बघेल प्राचार्य महाविद्यालय एवं समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

इसी तरह घंसौर जनपद क्षेत्र में तिरंगा रैली का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय महाविद्यालय घंसौर के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया। भारत माता की जय घोष के साथ यह तिरंगा रैली घंसौर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से निकाली गई। यात्रा में अनुविभागीय अधिकारी  बिसन सिंह, सीईओ जनपद घंसौर एवं तहसीलदार घंसौर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ब?ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

लखनादौन में निकाली गई तिरंगा यात्रा एवं एक पे? मां के नाम अभियान अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

 संपूर्ण देश के साथ ही साथ सिवनी जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में सोमवार 12 अगस्त को लखनादौन विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बुढवानी में मप्र जन अभियान परिषद लखनादौन की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति -बुढवानी के द्वारा ग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य किया गया।

   हर घर तिरंगा जन जागरूकता रैली में ग्रामवासियों व स्कूली छात्र छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। माँ बसुंधरा को हरा भरा रखने का प्रण भी लिया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद लखनादौन विकासखंड समन्वयक श्रीमती रीतावर्मा श्रीवास्तव,परामर्शदाता अनामिका जैन एवं नवांकुर संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार रजक सचिव यशवंत गोल्हानी सीएमसीएलडीपी छात्रा शांति झारिया और ग्राम पंचायत बुढवानी उप सरपंच रामनाथ यादव सचिव शिवकुमार शर्मा रोजगार सहायक नीरज गोल्हानी तथा माध्यमिक विद्यालय के समस्त टीचर स्टाफ उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!