नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन पर दिया उपहार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन को किया संबोधित। मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पवर्षा कर बहनों का किया स्वागत और बंधवाई राखी
——————————————————-
– महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाकर सशक्त कर रही भाजपा सरकार
– बहनों के सशक्त होने से समाज व प्रदेश का विकास तेजी से होगा
– करों व शुल्कों से स्वयं की आय में वृद्धि करने वाली नगर पालिका को मिलेंगे 5 करोड़ रुपए – डॉ. मोहन यादव
– विधानसभा चुनाव में भाजपा को 163 सीटें दिलाने में बहनों की अहम भूमिका
– हमारी बहनें ही देश की, मध्यप्रदेश की और दुनिया की ताकत हैं
– विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (BJP State President and Khajuraho MP Vishnudutt Sharma) ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में देवी अहिल्या बाई होल्कर (Devi Ahilya Bai Holkar) महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया और पुष्पवर्षा कर महिला जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर राखी बंधवाई। इस दौरान कन्या पूजन और दीप प्रज्जवलित कर तथा देवी अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्सवीय वातावरण में आयोजित सम्मेलन में लगाए गए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्व निधि और स्व सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी मेले का आभास दे रही थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व पर सभी नगरीय निकायों (urban bodies) के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि (20 percent increase in honorarium) की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले महीने से इसका लाभ प्रदेश के सभी महापौर, अध्यक्ष, सभापति, उपाध्यक्ष और पार्षदगण (Mayor, President, Chairman, Vice Chairman and Councilors) को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि करो व शुल्कों से स्वयं की आय में वृद्धि करने वाली नगर पालिका को 5 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बहनें मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh), देश की और दुनिया की ताकत हैं। श्री शर्मा ने कहा कि यहां जो बहनें बैठी हैं, वो लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं और भारतीय जनता पार्टी की ताकत हैं।
नगरीय निकाय प्रतिनिधियों को अगले महीने से मिलेगा बड़ा हुआ वेतन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा बंधन की थीम पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि अगले महीने से इसका लाभ प्रदेश के सभी महापौर अध्यक्ष, सभापति, उपाध्यक्ष और पार्षदगण को मिलेगा। नगर पालिका निगम के महापौर का मानदेय 22 हजार रुपए से ब?कर 26 हजार 400 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 18 हजार से बढ़कर से बढ़ कर 21 हजार 600 रुपए और पार्षद का मानदेय 12 हजार से बढ़कर 14 हजार 400 रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष का मानदेय 6 हजार से बढ़कर प्रतिमाह 7 हजार 200 रुपए, उपाध्यक्षों का मानदेय 4 हजार 800 से बढ़कर 5 हजार 760 रुपए प्रति माह होगा और पार्षद का मानदेय 3 हजार 600 से बढ़कर 4 हजार 320 प्रति माह होगा। नगर परिषद के अध्यक्ष 4 हजार 800 के स्थान पर 5 हजार 760 रुपए, उपाध्यक्ष 4 हजार 200 के स्थान पर 5 हजार 40 रुपए और पार्षद 2 हजार 800 रुपए प्रति माह के स्थान पर 3 हजार 360 रुपए प्रतिमाह प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हस्तानतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) वेब एप्लीकेशन का लोकार्पण भी किया और सर्टिफिकेट जनरेशन प्रक्रिया की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाकर सशक्त कर रही है। बहनों के सशक्तिकरण से समाज व प्रदेश का विकास तेजी से होगा। सम्मेलन को प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया।
महिलाओं के लिए विशेष सिटी बस और पिंक टॉयलेट की होगी व्यवस्था
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगरीय निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए करों व शुल्कों के माध्यम से स्वयं की आय में अपने संभाग में सबसे अधिक वृद्धि करने वाली नगर पालिका को 5 करोड़ रुपए तथा नगर परिषद को 2 करो? रुपए प्रतिवर्ष प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। जेंडर बजट तैयार कर माता बहनों की सुरक्षा व सुविधा के लिए अनुपूरक बजट में विशेष प्रावधान किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत सीसीटीवी परियोजना, महिलाओं के लिए स्थानीय परिवहन हेतु सिटी बस में विशेष प्रावधान, महिलाओं के लिए विशेष पिंक टॉयलेट आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही महिला उद्यमियों के लिए निकायों में प्राथमिकता वाले विशेष प्रावधान और हितग्राही मूलक योजनाओ में महिलाओं को नामांकित करने जैसी योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 को प्रदेश उद्योग आधारित वर्ष के रूप में मनाने वाला है। अत: लघु -कुटीर उद्योग, महिला स्व सहायता समूह और एमएसएमई को मिलाकर महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी दिशा में प्रतिमाह स्थानीय स्तर पर इन्वेस्टर समेत आयोजित की जा रही है़, अगस्त माह में ग्वालियर, सितंबर माह में सागर और अक्टूबर में रीवा में इन्वेस्टर समिट होंगी। संपूर्ण प्रदेश में महिला आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने 300 वर्ष पहले महेश्वरी साड़ी उत्पादन की शुरुआत कर जो स्वरोजगार की दिशा में प्रभावी कदम उठाया था। महिला जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सशक्त भूमिका निभाएंगे, यही अपेक्षा है।
नगरीय निकाय की महिला जनप्रतिनिधि महिला आधारित विकास का नेतृत्व करेंगी – विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जी-20 देशों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वूमेन लीड डेवलपमेंट की बात की थी। यहां पर जो बहनें बैठी हैं, वो प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप महिला आधारित विकास का नेतृत्व करेंगी। बहनें मध्यप्रदेश की ताकत हैं, देश की ताकत हैं और दुनिया की ताकत हैं। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व आप सभी का जो आशीर्वाद मिला है, उसके लिए आप सभी का अभिनंदन करता हूं, धन्यवाद देता हूं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन के अवसर पर समूचे प्रदेश की महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद एवं सभी जनप्रतिनिधि बहनों को अपने घर बुलाया है, आप सभी का मैं स्वागत करता हूं। यहां जो बहनें बैठी हैं, वो लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं और भारतीय जनता पार्टी की ताकत हैं। यही वजह है कि प्रदेश में कोई भी चुनाव हो, बहनों का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलता है। ऐसे चुनाव में जब सभी लोग यह कह रहे हों कि पता नहीं क्या होगा? तब यही बहनें भारतीय जनता पार्टी को 163 सीटों पर जीत दिलाकर इतिहास रचती हैं। पार्टी की चुनावी जीत में बहनों को महत्वपूर्ण योगदान है। अभी छिंदवाड़ा में हम लोकसभा चुनाव का चुनाव जीते। फिर जब छिंदवाड़ा जिले में हाल ही में सम्पन्न उपचुनाव में लोग पता नहीं क्या-क्या कह रहे थे। लेकिन हमारे पार्टी नेतृत्व ने बहन श्रीमती संपतिया उईके को प्रभारी बनाया और वह चुनाव भी हम जीतकर आए। इससे यह साबित होता है कि यहां बैठी एक-एक बहन सक्षम और समर्थ है।
बहनों को सशक्त बनाने का काम कर रही डबल इंजन सरकार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार बहनों को सशक्त बनाने का काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश में मौजूद 65 लाख से अधिक स्व सहायता समूह हमारी बहनों की ताकत हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से भाजपा की डबल इंजन सरकार बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और ताकत देने का काम कर रही है। लाडली लक्ष्मी, बेटी बचाओ बेटी प?ाओ अभियान में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय काम हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर यहां उपस्थित सभी बहनों से आग्रह है कि वे भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व को ऐसा आशीर्वाद दें कि मध्यप्रदेश जो कई मामलों में देश का नंबर-1 प्रदेश है और तेजी से आगे बढ़ सके।
सम्मेलन में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, श्रीमती प्रतिमा बागरी, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी मंचासीन रहे।








