पुलिस विभाग की विभिन्न इकाईयों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली आकर्षक रैली
पुलिस मुख्यालय,भोपाल द्वारा जारी ध्येय “आजादी के रंग,खाकी के संग”
सिवनी यशो:- 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह (78th Independence Day Celebration) की श्रंखला के क्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम (tricolor program for every house) के तारतम्य में “पुलिस बैंड” की प्रस्तुती व देश भक्ति गीतों व भारत मां की जय के नारों की गूंज के साथ सिवनी पुलिस के विभिन्न इकाईयों में पदस्थ जांबाज पुलिस बल द्वारा तिंरगा रैली निकाली (Tricolor rally taken out) गई ।

रक्षित केंद्र सिवनी से सुसज्जित इस रैली को जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (District Collector Ms. Sanskriti Jain) , पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता (District Superintendent of Police Sunil Kumar Mehta ) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (भाजपा) आलोक दुबे (District President (BJP) Alok Dubey) व गणमान्य नागरिकों, जन प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिती रही। रैली नियंत्रण कक्ष चौराहे से होते हुई आंबेडकर चौक, गांधी भवन, रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा के समक्ष से होती हुई,दल सागर,बस स्टैंड,मिशन स्कूल,आजादी की गाथा व स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों,महापुरुषों (Freedom Fighters, great men) के बलिदान व संघर्ष के प्रतीक “जय स्तंभ” नगरपालिका चौक से छिंदवाड़ा चौक पहुंच कर पुन: इसी मार्ग से वापस होती हुई रक्षित केंद्र में रैली का समापन हुआ।
रैली का प्रमुख स्थानों पर नागरिक जनों, स्कूली बच्चों, स्काउट गाइड ने कर तल ध्वनि से सम्मान किया और अपने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस (national festival independence day) व राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण भाव को व्यक्त किया। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीडी शर्मा,एसडीओपी सिवनी श्रीमती पूजा पांडे,डीएसपी महिला सुरक्षा प्रदीप वाल्मिकी, रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू, थाना प्रभारी कोतवाली,महिला थाना,अजाक,यातायात,साइबर सेल, सूबेदार व उपनिरीक्षक सहित 250 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों व वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने आओ हम सब मिलकर राष्ट्र पर्व घर-घर मनाएं,हर घर तिरंगा फहराएं,भारत मां का मान बढ़ाएं, इस उत्साह और संदेश के साथ भाग लिया। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों केवलारी, उगली, कुरई में भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।






