रणधीर नगर के पास एन एच 44 फोरलेन पर हुई सडक़ दुघर्टना,
छपारा यशो:- 29 अगस्त को नगर से 8 किलोमीटर दूर एन एच 44 फोरलेन के ग्राम रणधीर नगर के पास धूमा से सिवनी जा रहे बाइक पर सवार व्यक्ति को एक ट्रक ने ठोकर मारी दी । दुर्घटना में बाइक सवार के पैर के ऊपर से ट्रक का चक्का निकल जाने से बुरी तरह घायल व्यक्ति ने जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे धूमा से सिवनी गोपालगंज किसी दिवंगत परिजन की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीरथ उईके पिता सीताराम उईके 30 वर्ष धूमा निवासी निकले जिनका छपारा थाना क्षेत्र के एन एच 44 फोरलेन के ग्राम रणधीर नगर के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार तीरथ उईके के नीचे गिरने के बाद पैर के ऊपर से ट्रक का टायर की चपेट में आने से पैर में गंभीर चोट आई जिसे सूचना पर छपारा 108 ने पहले नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उसके बाद जिला चिकित्सालय पहुंचाया जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान तीरथ उईके की मौत हो गई। छपारा पुलिस ने ट्रक को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा लिया है और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।





