खेलमध्यप्रदेशसिवनी

रस्सा कसी में आजमाए हाथ, खेल सप्ताह में हुये विविध खेल

   सिवनी यशो:- केंद्र सरकार की फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित खेल सप्ताह में गुरूवार को रस्सा कसी सहित विविध खेल प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें जिला एवं युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे शामिल रही। खेल विभाग के कोच अब्दुल हक ने बताया कि केंद्रीय कार्यक्रम फिट इंडिया के तहत खेल सकता है मनाया जा रहा है। जिसमें आज स्थानिक ग्राउंड में रस्सा कसी सहित विविध खेल खेले गए। इसमें शामिल हुई खेल अधिकारी मनु धुर्वे ने खिलाडय़िों से परिचय प्राप्त करते हुए कहां कि प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए, साथ ही इसके लिए अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित करना चाहिए। प्रतियोगिता में विभाग की ओर से अब्दुल हक, श्रीमती संगीता द्वारा प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। जिसमें खिलाडय़िों के साथ साथ बराती लाल,अमोल चन्द्रा,डा. सत्या, कमलेश शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button