WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

घर घर जाकर ई – केवाईसी करने के निर्देश दिए एसडीएम ने

सीएससी केंद्र की लापरवाही पर नाराजगी की व्यक्त

  बरघाट यशो: – शासन के निर्देशानुसार सभी भूमियों की ई केवायसी करवाने व लोगों को जागरूक करने के संबंध में दिए गए निर्देश के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप श्रीवास्तव द्वारा बरघाट के सीएससी केंद्र का भ्रमण किया गया, एवं सेंटर चलाने वालों को स्पष्ट हिदायत दी गई की वे ई केवाईसी करवाने हेतु घर-घर जाकर भू-खण्ड व कृषि भूमियों की समग्र आई.डी. व आधार कार्ड से ई-केवाईसी करें, अन्यथा उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी, सीएससी सेंटरो की लापरवाही पर अनुविभागीय अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है, एमपी ऑनलाइन को भी निर्देश दिए गए कि घर-घर जाकर केवाईसी करें।

एसडीम द्वारा शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ के लिये सभी खाताधारक, भूमिस्वामियों, प्लॉट-भूखण्ड, मकान मालिकों जिनके नाम खसरा रिकार्ड में दर्ज है। उनकों अपने-अपने भू-खण्ड व कृषि भूमियों की समग्र आई.डी. व आधार कार्ड से ई-केवाईसी कराने की बात कही।

    भूमियों की हेरा-फेरी व जमीन संबंधी गडबडियों से बचने के लिए व भूखण्ड, मकान एवं दुकान, कृषि भूमि को सुरक्षित करना चाहते हो तो आप सभी अपने नजदीकी सीएससी कम्प्यूटर सेंटर पर जाकर अपनी-अपनी कृषि भूमियों, भूखण्डों, प्लाट व मकानो की केवाईसी अवश्य करवाऐं और शासन की योजनाओं का लाभ लें व होने वाली धोखाधड़ी व असुविधा से बचें। ई- केवाईसी हेतु अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे समग्र आईडी, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, खसरा नकल साथ में ले जाए और शीघ्र अति शीघ्र ई- केवाईसी करवाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!