सिवनीमध्यप्रदेश

“प्रस्फुटन शक्ति संचय” बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, ग्राम विकास समितियों को दिया सशक्तिकरण का संदेश

जन अभियान परिषद ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को शासन की योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए किया प्रशिक्षित

केवलारी प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम – ग्राम विकास समितियों को मिला प्रशिक्षण

Seoni 02 August 2026
सिवनी / केवलारी यशो:- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा संवाद योजना के अंतर्गत विकासखंड केवलारी में “प्रस्फुटन शक्ति संचय” विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सक्रिय ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाना और जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों को गति देना रहा।

केवलारी में प्रस्फुटन शक्ति संचय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य
विकासखंड केवलारी सभागार में आयोजित प्रस्फुटन शक्ति संचय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिथि एवं प्रतिभागी

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड केवलारी के सभागार में किया गया। शुभारंभ वैदिक मंत्र “संगच्छध्वं संवदध्वं” के सामूहिक उद्घोष के साथ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और तिलक अर्पित कर किया गया।

ग्राम विकास में समितियों की भूमिका पर दिया जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवांकुर सखी यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जनजागरण और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम स्तर पर समितियां शासन और समाज के बीच मजबूत कड़ी का कार्य कर रही हैं। जनसहभागिता से ही विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।

जन अभियान परिषद शासन और समाज के बीच मजबूत सेतु : अनूप बघेल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष केवलारी श्री अनूप बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद शासन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रही है। प्रस्फुटन समितियां ग्राम स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाकर विकास कार्यों को नई दिशा दे रही हैं।

केवलारी में प्रस्फुटन शक्ति संचय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य
विकासखंड केवलारी सभागार में आयोजित प्रस्फुटन शक्ति संचय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिथि एवं प्रतिभागी

विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष केवलारी तथा मन की बात जिला प्रभारी श्री सचिन अवधिया ने कहा कि जब समाज और शासन मिलकर कार्य करते हैं, तभी विकास का वास्तविक स्वरूप दिखाई देता है। उन्होंने समितियों से सेवा, समर्पण और जनजागरण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सामाजिक कार्यों के प्रचार-प्रसार पर दिया बल

जिला सह मीडिया प्रभारी श्री अशोक बन्देवार ने कहा कि सामाजिक कार्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार भी जरूरी है, जिससे जनहित के कार्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें और जनभागीदारी बढ़े।

कृषि विकास अधिकारी श्री एआर मालाधर ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि और पर्यावरण संरक्षण ग्राम विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं।

प्रस्फुटन समितियों को दी गई कार्ययोजना की जानकारी

विकासखंड समन्वयक अशोक बेन्द्रे ने प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्थाओं की भूमिका, अभिलेख संधारण, नियमित गतिविधियों, मासिक बैठक, रिपोर्टिंग, शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने सभी समितियों से गांव-गांव में जनजागरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर गति देने का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण योजनाओं के लिए ली शपथ

प्रशिक्षण के दौरान नवांकुर संस्थाओं की भूमिका, प्रस्फुटन समितियों के दायित्व, नवाचार, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम, सामाजिक सहभागिता और ग्राम विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जनजागरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रमुख कमल साहू, श्रीमती शाबरा खान, श्रीमती नान बाई, रजिक मंसूरी, डॉ. अरविंद बिसेन, अशोक बन्देवार, मेंटर्स राधेश्याम बन्देवार, बालकराम डहेरिया, मोतीराम हरदुवा, रामकृष्ण डेहरिया एवं श्रीमती कलावती ठाकुर सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो: सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प

खेत में पानी लेने गया था देवेश, कुएं के पास मिली चप्पल… फिर सामने आया दर्दनाक हादसा

पत्तल-दोने में दाल-चावल, गोदड़ी पर बैठकर भोजन… मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी पर मोहित हुआ जनसमुदाय

“38 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय में अनुशासन पर सवाल: क्लासरूम में रील, छात्रों के विवाद से अभिभावक चिंतित” 

https://www.mpjapmis.org/Report_Outer/Prasphutan.aspx

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button