क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
छोटे छोटे चार बच्चों को लेकर महिला कुंए में कूदी,
3 युवको ने महिला एवं बच्चों को जान बचाई
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के तामिया में यादव मोहल्ला बाजार रोड पर बने कुएं में एक महिला अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी ।
महिला इंद्रा कालोनी निवासी धन्नू मालवी की पत्नी कीर्ति मालवी उम्र 35 साल अपने बच्चे चेतन उम्र 6 साल,हिमाक्षी उम्र 4 साल,प्रथम उम्र 2 साल एवं एक अन्य दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर पारिवारिक विवाद के चलते हुए कुएं में कूद गयी ।
तामिया यादव मोहल्ले वासियों द्वारा तत्काल ही महिला और बच्चों को कुएं से निकाला गया मौके पर तामिया पुलिस ने पहुँचकर जांच प्रारंभ कर दी है । जानकारी के अनुसार 3 युवक महेश भारती पिता सुमरलाल भारती निवासी सिधौली,आतिश पिता फुलराम भारती निवासी तमिया व एक अन्य युवक ने तत्काल ही कुएं में कूदकर महिला और 4 बच्चो की जान बचाने में सराहनीय कार्य किया ।




