क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सैकडो वृक्षों को दिन दहाडे काटा जा रहा, कटे पेड़ों का सीना ठोक कर किया जा रहा परिवहन

   परासिया यशो:- जहां मध्य प्रदेश की सरकार से लेकर केंद्रीय सरकार भी पर्यावरण को लेकर एक पेड़ मां के नाम जन जागृति अभियान चला  कर मध्य प्रदेश में 6 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। एवं वृक्षो के प्रति जन जागरण एवं प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षो से लगाओ के लिए सरकारे तरह-तरह के स्लोगन लिखवा रही है । पर्यावरण  सप्ताह भी मनाया जा रहा है एवं 1 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिना किसी अनुमति के सैकड़ो पेड़ काट दे रहे हैं । ऐसा ही मामला परासिया में देखने को मिला यहां पर वार्ड क्रमांक 15 में है  एक बंद पड़ी आरा मशीन जिसकी भूमि लगभग तीन एकड़ के करीब है । उसमें प्लाटिंग कर कॉलोनी बनने के लिए बेच दी गई है । उसमें लगे कई वर्षों पुराने फलदार वृक्ष महुआ ,आम, इमली ,जामुन एवं निलगिरी पीपल सागोन,बरगद के करीब 200 से लेकर ढाई सौ वृक्षों को काटा जा रहा है । मजे की बात  यह  है।  यह कारनामा दिन दहाड़े  सीना ठोक कर किया जा रहा है ।

वन विभाग कार्यालय से 50 मीटर की दूरी

परासिया वन परिक्षेत्र कार्यालय से मात्र 50 मीटर के लगभग है ।एवं तहसील कार्यालय से लगभग 100 से 150 मीटर के लगभग है आश्चर्य की बाततो  यह है ।कि किसी भी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है । पत्रकारों ने वन विभाग से पूछा तो उन्होंने इस बात से साफ तौर पर मना कर दिया कि नगरीय प्रशासन का मामला है। हमसे इसकी कोई अनुमति नहीं  यह नगर पालिका की जिम्मेदारी है । भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि लकड़ी के परिवहन की नहीं कटी टी,पी आमतौर पर अगर कोई लकड़ी काटी जाती है तो उसके परिवहन के लिए वृक्ष की मोटाई गोली नाप कर परिवहन की अनुमति देने के लिए टी,पी काटी जाती है।
जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे पर टालते हैं कोई भी अधिकारी इतने अधिक पेड़ों को एक साथ काटने की मंजूरी  मिलने की बात को टाल रहे हैं एवं अनविक्क्ष बने हुए है।
इतने बड़े –बडे  वृक्षो  को काट दिया गया  है। किसी भी संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी तक नहीं है । आश्चर्य  कि बात है वृक्षो की जड़ों तक को खोदा जा रहा है इस भारी पर्यावरण के नुकसान को लेकर ना ही कोई संस्था वृक्ष मित्र वृक्ष प्रेमी सामने आए हैं ना ही सत्ता धारी दल के लोग क्षेत्रीय विधायक ने भी चुप्पी साधि है । 

इनका कहना है

 मैंने नोटिस दे दिया है दोषियों पर जांच के बाद कार्रवाई होगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी 
साक्षी बाजपेई. 
राजश्व की भूमि की अनुमति तहसील कार्यालय से होती है, लेकिन सैकड़ो की तादाद के वृक्षों की अनुमति का अधिकार उच्च अधिकारी देते हैं । अलका भूरिया वन परिक्षेत्र  अधिकारी परासिया 
में गया था स्थल पर, इतने अधिक वृक्ष कट गए हैं । किसी अधिकारी से जांच के आदेश का नोटिस नहीं नहीं मिला है मिलेगा तो जांच करेंगे । 
पटवारी धुर्वे परासिया इनका कहना है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!