खेलमनोरंजनसिवनी

जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता करकोटी में संपन्न

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये  थाना प्रभारी 

जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता करकोटी में संपन्न - Seoni News

कान्हीवाड़ा यशो:–जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर करकोटी मे 28 अगस्त बुधवार को आयोजित समूहिक प्रतियोगिता  समापन समारोह सत्र में मुख्य अतिथि के रूप ओमेश्वर ठाकरे थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा , ग्रामीण मंडल कारकोटी मंडल अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी, करकोटी सरपंच श्रीमती शारदा भारत लाल चौधरी, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष के सी भैरम कोषाध्यक्ष  मुरलीधर राहंगडाले जिला समन्वयक  राजेंद्र जैन जिला शारीरिक प्रमुख मानसिंह कटरे  सरस्वती शिशु मंदिर करकोटी के प्रधानाचार्य  बसंत कटरे  एवं समस्त करकोटी ग्रामीण जन अभिभावक बंधु एवं  समस्त प्रधानाचार्य ,आचार्य ,दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति  में संपन्न हुआ जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार अतिथियों के कर कमल से सरस्वती शिशु मंदिर करकोटी  की बाल वर्ग भैया कबड्डी  टीम को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, इसी प्रकार कबड्डी  शिशु वर्ग की विजेता टीम सरस्वती शिशु मंदिर करकोटी, बाल वर्ग बहन, कबड्डी टीम कान्हीवाड़ा विद्यालय, बाल वर्ग बहन खो- खो बोरी कला, शिशु वर्ग बहन खो- खो गणेशगंज,  बाल वर्ग भैया खो- खो आदेगांव शिशु वर्ग भैया खो,- खो, बोरी कला विजेता टीमों को भी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र सम्माननीय अतिथि जनों के द्वारा प्रदान किया गया।
जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता करकोटी में संपन्न - Seoni News
कार्यक्रम की समापन बेला में सरस्वती शिशु मंदिर करकोटी प्रधानाचार्य  बसंत कटरे  के द्वारा आगंतुक अतिथि जन आचार्य ,प्रधानाचार्य ,भैया बहनों का आभार प्रकट करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की!

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button