WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

शासकीय भूमि पर स्थगन के बाद भी अवैध निर्माण कार्य जारी

सिवनी यशो:- तहसील कुरई के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल सुकतरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चक्की खमरिया के द्वारा शिकायत तहसीलदार कुरई को की गई थी कि पटवारी हल्का नंबर 1 के द्वारा में मय पंचनामा प्रतिवेदन  पेश कर लेख किया गया कि ग्राम चक्की खमरिया स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 647 में रकवा 0.26 हेक्टर भूमि मद गोठान कि उक्त भूमि में से 30 बाई 40 वर्ग फुट भूमि पर रजनी पति उमेश बंजारा निवासी चक्की खमरिया द्वारा अवैध रूप से पक्का मकान निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो नियम के विरुद्ध है आप उक्त भूमि की भूखंड पर किए जा रहे निर्माण को स्वयं एवं अपने हित प्रतिनिधियों के माध्यम से तत्काल बंद करें एवं  कार्य बंद की सूचना न्यायालय में उपस्थित होकर पेश करने कहा गया व उक्त भूमि संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा गया है एवं आप अपना जवाब पेशी तारीख को सुनिश्चित करें अन्यथा आपके विरोध एक पक्षीय दंडात्मक कार्यवाही कर दी जाएगी, इसकी जवाबदारी आप स्वयं की होगी।

न्यायालय के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां

ग्रामीण द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा इसकी शिकायत की गई थी कि शमशान घाट की भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण का कार्य किया जा रहा है तत्पश्चात तहसीलदार कुरई के द्वारा स्थगन आदेश जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य जोरों पर किया जा रहा है एवं कोटवार के द्वारा नोटिस भी दे दिया गया है। लेकिन न्यायालय की अवहेलना कर निर्माण कार्य  किया जा रहा है। 

इनका कहना है 

न्यायालय के आदेशानुसार निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है लेकिन कोटवार द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य  को नहीं रोका जा रहा है । मकान में सेटिंग एवं लोहा बिछाने का कार्य वर्तमान में अभी भी जारी है एवं मैंने मौका की स्थिति को तहसीलदार को अवगत करा दिया एवं पुलिस की मदद से भी निर्माण कार्य को रोके जाने की कार्रवाई की जाएगी
अभिषेक बघेल हल्का पटवारी चक्की खमरिया
न्यायालय के अनुसार अवैध पक्के मकान का निर्माण कार्य रोके जाने हेतु न्यायालय से नोटिस भेज दिया गया है पटवारी के द्वारा पंचनामा करवाई आने के बाद कार्रवाई की जाएगी अगर निर्माण कार्य नहीं रोका जाता है तो दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी ।
शशांक मेश्राम तहसीलदार कुरई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!