छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस की पहल, एक वर्ष तक हर माह नि:शुल्क बांटे जाएंगे सेनेटरी पैड

स्थापना दिवस सप्ताह के तहत एमएलबी छात्रावास में 100 सेनेटरी पैड का वितरण, छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर लिया संकल्प

छिंदवाड़ा महिला कांग्रेस की पहल, एक साल तक मुफ्त सेनेटरी पैड वितरण

Chhindwara 22 September 2026
छिन्दवाड़ा यशो:-
 जिला महिला कांग्रेस द्वारा स्थापना दिवस सप्ताह के तहत छात्राओं और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषय को लेकर पहल की गई। इसी क्रम में जिला महिला कांग्रेस एवं शहर महिला कांग्रेस के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित एमएलबी छात्रावास में 100 सेनेटरी पैड का नि:शुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देशानुसार स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिला महिला कांग्रेस ने आगामी एक वर्ष तक प्रत्येक माह छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित करने का संकल्प लिया है। संगठन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य मातृशक्ति और बेटियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ और नकुलनाथ के प्रयासों से स्थापित एवं संचालित स्किल सेंटरों के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा महिलाओं और छात्राओं के लिए कौशल विकास के अवसरों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े :-

शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला ब्राह्मण समाज की बैठक, नौ दिनों के आयोजन की रूपरेखा तय

कान्हीवाड़ा के रमेश राय बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

शराबबंदी को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ से पहले पूर्णिमा वर्मा हाउस अरेस्ट

सिवनी जम्बो सीताफल बनेगा किसानों की समृद्धि का आधार, जीआई टैग से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार की राह होगी आसान

https://en.wikipedia.org/wiki/All_India_Mahila_Congress

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!