छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

नाला गहरीकरण से लेकर जमीन सीमांकन तक, जनसुनवाई में पहुंचे 142 आवेदक

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

छिंदवाड़ा जनसुनवाई में 142 आवेदक, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Chhindwara 22 September 2026
छिन्दवाड़ा यशो:- राज्य शासन के साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिले के शहरी, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे 142 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई में जमीन के सीमांकन, नक्शा दुरुस्ती, अतिक्रमण हटाने और नाला गहरीकरण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रमुखता से सामने आए। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, बिजली एवं पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर भी नागरिकों ने आवेदन दिए।

कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विभिन्न प्रकरणों में तत्काल नोटशीट तैयार कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए और जिन प्रकरणों में समय लगना है, उनमें नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को समाधान उपलब्ध कराया जाए।

कुछ प्रकरणों को कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए चिन्हित भी किया, ताकि उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सके।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। अधिकारियों ने आवेदकों से संबंधित दस्तावेज एवं आवेदन प्राप्त कर उनके प्रकरणों को आगे की कार्रवाई के लिए दर्ज किया।

यह भी पढ़े :-

छपारा में 24 सितंबर को होगा ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन

छात्रों की गूंज नहीं, यह झूठ की गूंज है’—CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर पलटवार

शराबबंदी को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ से पहले पूर्णिमा वर्मा हाउस अरेस्ट

अतुल टेम्भरे का मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन

https://www.indianemployees.com/circular/details/%E0%A4%AD%E0%A5%82%E0%A4%AE%E0%A4%BF-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!