धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

एक दीप गुरूवर के नाम कार्यक्रम 21 सितंबर को 

लोकप्रिय भजन गायिका भावना जैन देंगी शानदार प्रस्तुत

सिवनी यशो:-  श्री दिगंबर जैन गुरूकुल ट्रस्ट द्वारा क्षमावाणी पर्व पर “एक दीप गुरूवर के नाम” महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोकप्रिय भजन गायिका भावना जैन जबलपुर एवं पार्श्व विद्या ग्रुप द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति दी जायेगी.
श्री दिगंबर जैन श्याद्वाद गुरूकुल ट्रस्ट के माध्यम से जानकारी दी गयी है कि उक्त कार्यक्रम शनिवार 21 सितंबर को आयोजित है. कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को समर्पित रहेगा. इस अवसर पर साधर्मी एवं आमंत्रित बंधुओं का शाम 5 बजे वात्सल्य भोज आयोजित किया गया है. शाम 6:30 बजे से भजन सन्ध्या आयोजित है.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button