प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 68वां निःशुल्क नेत्र शिविर आज, रामगढ़ में किसान सम्मेलन
Chhindwara 07 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत
रामगढ़ में आज 68वें निःशुल्क नेत्र शिविर एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच के साथ
मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं किसान सम्मेलन में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके तत्काल समाधान का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं किसान हितैषी नेता
संदीप रघुवंशी के नेतृत्व में किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों में खासा उत्साह है।
किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने को लेकर लगातार प्रयास
किसान नेता संदीप रघुवंशी द्वारा किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं को लेकर लगातार प्रदेश के मंत्रियों एवं अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने
भोपाल में जल संसाधन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने तथा सड़क एवं सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
रघुवंशी का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं को समझें और उनका समयबद्ध निराकरण करें। इसी उद्देश्य से किसान सम्मेलन में किसानों की समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रखी जाएंगी।
स्वास्थ्य सेवा के साथ किसान हित का भी मंच
रामगढ़ में आयोजित होने वाला यह आयोजन केवल नेत्र शिविर तक सीमित नहीं रहेगा। किसान सम्मेलन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की सिंचाई सहित अन्य समस्याओं को भी उठाया जाएगा। निःशुल्क नेत्र शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
किसानों के लिए संघर्ष समिति का निर्माण करने वाले अध्यक्ष
शिवकुमार दुबे ने कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि एक ओर जहां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा, वहीं किसानों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में भी ठोस पहल होगी।
ये प्रमुख लोग रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री
चौधरी चंद्रभान सिंह, भाजपा विधानसभा प्रभारी
लखन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य
ऋषि वर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री
दीपक तिवारी, भाजपा नेता
श्रीराम चौरसिया, मंडल अध्यक्ष
धर्म वर्मा, महामंत्री
सौरभ भार्गव, भाजपा नेता
शिवकुमार दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष
दान सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिला भाजपा अध्यक्ष
शैलेंद्र पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष
वीरेंद्र पटेल, मनीष, पत्रकार
गोविंद चौरसिया, युवा नेता
आनंद शर्मा सहित जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार शिविर में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने तथा किसानों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।
यह भी पढ़े :-
22 बच्चों की मौत वाले कफ सिरप कांड के बाद भी नहीं थमी लापरवाही? नेर के स्वास्थ्य शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप
अब पेड़ बचाकर बनेगा सामुदायिक भवन
सेवा ज्योति के साथ विकसित भारत का संकल्प, दशहरा मैदान में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश
सिवनी स्पोर्ट्स लीग 2026: कबड्डी से एथलेटिक्स तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
https://www.dragarwal.com/hi/free-eye-checkup/