WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हर बूथ पर 150 सदस्य बनाना है – संतोष अग्रवाल 

  सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महा अभियान के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं लखनवाड़ा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने मंडल लखनवाड़ा शक्ति केंद्र चावड़ी बूथ  क्रमांक 299 एवं लखनवाड़ा मंडल की बैठक ग्राम पलारी में ली तथा ओम कला केंद्र सिवनी में प्रशिक्षित मातृशक्ति के बीच में सदस्यता महा अभियान 2024 की बैठक आयोजित सदस्यता अभियान के महत्व को समझाते हुये सदस्यता अभियन के तहत सैकड़ो सदस्य बनाये गये । 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हर बूथ पर 150 सदस्य बनाना है - संतोष अग्रवाल  - Seoni News
श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में पहला ऐसा राजनैतिक दल है जो सम भाव से सभी वर्गो के हितों में जनकल्याण के कार्य चलाकर देश को मजबूती प्रदान करने में सेवा भाव से कार्य कर रहा है और भारत की कल्याणकारी योजनाओं एवं देश को विकास की दिशा में तेजी से ले जाने का काम कर रही है, जिसका परिणाम यह है कि देश तेजी से विकास करते हुये अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन विश्व मंच पर करने में सफल रहा है । देश का दुनिया में गौरव बढ़ा है । 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हर बूथ पर 150 सदस्य बनाना है - संतोष अग्रवाल  - Seoni News
श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने जनता का विश्वास जीतने में इतिहास रचा है और आज विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में भाजपा की पहचान है । यह सदस्यता अभियान हर व्यक्ति के लिये है भाजपा से अधिक अधिक व्यक्तियों को जोड़कर भाजपा के परिवार का सदस्य बनाने का काम हर कार्यकत्र्ता को करना है । श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी 25 सितंबर पार्टी के पितृपुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हर बूथ पर 150 सदस्यता लक्ष्य दिया गया है । इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये भाजपा के प्रत्येक कार्यकत्र्ता सदस्यता का अभियान प्रारंभ करें ।  

मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में ली सदस्यता 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हर बूथ पर 150 सदस्य बनाना है - संतोष अग्रवाल  - Seoni News

श्री अग्रवाल की उपस्थिती में ओम कला केन्द्र में मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की और कहा कि वे इस अभियान को और अधिक विस्तार देने के लिये अपने परिचितों को भी सदस्यता प्रदान करेंगी ।  इस अवसर पर पार्टी के सह मीडिया प्रभारी एवं जिला आई टी सैल के संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी, कपिल पांडे सांसद प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल महामंत्री विनोद यादव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेंद्र (गुड्डू )बघेल, विनय बघेल, सरपंच खेमचंद उईके, गुड्डा भाई, विजेंद्र बघेल, मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि जिब्राइल मंसूरी,  गेंदालाल सनोडिया, शिवकुमार, विपिन मालवीय, सौरव सोनी, हीरालाल,  ओमवती,  शिव कुमारी,  सुनीता,  रश्मि साधना,  गौरव, संतोषी बाई सावित्री साहू , इंदिरा बाई एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के समर्थक कार्यकर्ता मातृशक्ति उपस्थित

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!