WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा, कांग्रेस के सोनू मांगो बने रहेंगे अध्यक्ष

 34 पार्षद होने के बाद गुटबाजी में हार गई भाजपा, भाजपा के 07 पार्षदों ने की क्रास वोटिंग 

छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम में कांग्रेस के सोनू मांगो के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जो पारित नहीं हो सका। जबकि अविश्वास प्रस्ताव लानी वाली भाजपा के  पास 34 पार्षद थे और कांग्रेस के पास केवल 14 पार्षद थे, 34 पार्षदों ने कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव के लिये विधिवत आवेदन किया था, भाजपा का एक पार्षद बीमार है। 
आज अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग हुई, भाजपा को बहुमत सिद्ध करने  के 2/3 मतों को आवश्यकता थी उनके 33 पार्षद थे। किन्तु मतदान के समय क्रास वोटिंग हो गई  और सोनू मांगो को 21 मत मिल और भाजपा को 27 मत मिले, भाजपा के सात पार्षदों ने क्रास वोटिंग  की और भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया। 
भाजपा में तीन गुट है, पहला गुट सांसद बंटी साहू का दूसरा गुट  पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह और तीसरा गुट दीपक सक्सेना का है। दीपक सक्सेना  के पार्षद कांग्रेस से भाजपा में आये है। 

सत्य की जीत हुई: सोनू मांगो,   भाजपा के षडयन्त्र की हार: कांग्रेस 

अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर सोनू मांगो ने कहा कि सत्य की जीत हुई।   नगर पालिक निगम अध्यक्ष पद के विरुद्ध भाजपा के द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव में एक बार फिर कांग्रेस की जीत हुई। एक माह के षड्यंत्र के बाद भाजपा बहूमत सिद्ध नहीं कर पाई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के मार्गदर्शन में यह जीत प्राप्त हुई है। उक्त उदगार आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित आभार सभा को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।श्री ओक्टे ने कहा कि नगर पालिक निगम अध्यक्ष पद पर भाजपा के द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रेस के समस्त पार्षदगण, कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण डटकर खड़े रहे। उन्होंने पूरे समय भाजपा के षड्यंत्र, तंत्र, धनबल व प्रशासनिक बल का सामना किया और लोकतंत्र की हत्या होने से बचाया। कांग्रेस के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने आज जो एकजुटता का परिचय देते हुये जनमत की रक्षा कर असत्य को पराजित कर नगर की जनता के मतों की रक्षा की, साथ ही भाजपा के प्रदेश संगठन द्वारा रचे गये षड्यंत्र की हार है।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!