मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

उपार्जन तैयारियों की कलेक्टर सुश्री जैन ने की समीक्षा

सिवनी यशो:-  कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन  (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने सोमवार को उपार्जन से जुडे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में धान उपार्जन के लिए आज दिनांक तक हुए किसान पंजीयन सहित अन्य उपार्जन संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए।  
  बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले में धान के रकबे के अनुरूप किसानों पंजीयन के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंजीयन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर के पूर्व अपना पंजीयन कराने के लिए कृषकों को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में उपार्जन की तैयारियों को लेकर भी प्राथमिक चर्चा कर कलेक्टर सुश्री जैन ने आवश्यक दिशा-निर्देश खाद्य विभाग के साथ सहकारिता, नागरिक आपूर्ति सहित अन्य अधिकारियों को दिए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button