WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

शराब माफिया को कांग्रेस ने बनाया विज्ञप्ति वीर:महापौर विक्रम आहाके

अपराध और अराजकता कांग्रेस के डीएनए में, बंटी साहू के रूप में जनता को मिला है सच्चा जनसेवक

छिंदवाड़ा यशो:- अपने पापों का नतीजा भुगत रही कांग्रेस की इतनी दुर्गत हो गई है कि अब माफिया और कुख्यात गुंडों के भरोसे कांग्रेस चल रही है। हालत यह है कि कांग्रेस के पास विज्ञप्ति जारी करने वाले नेताओं का भी अकाल पड़ गया है। यह बात नगर निगम महापौर विक्रम आहाके ने गुरुवार को जारी एक बयान में कही।

उन्होंने कहा कि शराब माफिया के नाम से कुख्यात सोनू मागो इन दिनों विज्ञप्ति वीर बने हुए हैं और बे सिर पैर के झूठे बयान जारी कर रहे हैं। विक्रम आहके ने कहा कि सोनू मागो नशे के कारोबार में लिप्त रहकर दूसरे को आईना दिखाने की कोशिश कर रहे है। हमारी युवा पीढ़ी को नशे के दल दल में धकेल कर उन्हें बर्बाद करने पर तुले हैं। अपने आका श्री कमलनाथ और श्री कमलनाथ की शह पर सोनू मागो गुंडागर्दी की राजनीति करने पर उतारू हैं। अराजकता और अपराध कांग्रेस के डीएनए में है। पिछले दिनों शिकार पुर में विधायक और जि़ला पंचायत अध्यक्ष के बीच जिस तरह मारपीट और गाली गलौच हुई उसने राजनीति को शर्म सार कर दिया है। यही कांग्रेस और उसके नेताओं की पहचान है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!