छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

फूलछाप भाजपाई राजनीति नई-नई है, महापौर अपने दिमाग का इलाज करायें: धर्मेन्द्र सोनू मागो

पत्रकार पर हमला करने वाले भाजपाई गुंडे, परासिया में भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता की दी सुपारी,सांसद मंत्रियों से व्यक्तिगत विकास के लिये मेल मुलाकात कर रहे

छिन्दवाड़ा यशो:- राजनीति में जिनका अनुभव लम्बा है, वो मिजाज नर्म अपना रखते हैं। नगर पालिक निगम के महापौर का लहज़ा बता रहा है कि उनकी फूलछाप भाजपाई राजनीति नई-नई है। जिन आंखों ने उन्हें तलाशा व तराशा आज वे उन्हीं आंखों पर सवाल खड़ा कर अपनी कुंठित मानष्किता को प्रदर्शित कर रहे हैं, अब समय आ चुका है कि महापौर को अपने दिमाग का इलाज करा लेना चाहिये। उक्त उदगार आज नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने नगर पालिक निगम महापौर के बयान पर पलटवार करते हुये व्यक्त किया।

धर्मेन्द्र सोनू मागो ने जारी बयान में कहा कि जिला मुख्यालय पर फव्वारा चौक में कोतवाली थाना से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक की पीट पीटकर निर्मम हत्या। भाजपाई भू माफिया, रेत माफिया, जुआ व सट्?टा में संलिप्तता जग जाहिर है किन्तु फूलछाप भाजपाई महापौर को यह सबकुछ दिखाई नहीं दे रहा यह बड़े ही दुख की बात है और इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये कम है। छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय पर टीवी पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले भाजपाई गुंडें है जो पूरे समय सांसद के इर्द-गिर्द नजर आ रहे, यह भाजपा के संरक्षण में फलता फूलता हुआ

अपराध है जिसे जनता भी अपनी खुली आंखों से देख रही है। परासिया में सीधे एक भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता की सुपारी दी, इस मामले की जांच व निष्पक्ष कार्रवाई अभी भी शेष है फिर किस आधार पर महापौर विक्रम अहाके पुलिस का पक्ष लेकर त्वरित कार्रवाई का हवाला दे रहे हैं। शहर व जिले में बेलगाम अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से विफल है इसके बाद भी विक्रम अहाके पुलिस का पक्ष ले रहे हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि भाजपा के गुमराह करने व बरगलाने का पाठ विक्रम अहाके भी पढ़ चुके हैं।

पहले पद से इस्तीफा दें फिर बात करें

श्री सोनू मागो ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के अंत में कहा कि महापौर विक्रम अहके इतनी बड़ी-बड़ी बातें करने से पहले अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लडक़र दिखायें, क्योंकि आज वे जिस पद से सम्बोधित किये जा रहे हैं उसके लिये नकुलनाथ जी ने व्यक्तिगत तौर पर तन मन और धन सबकुछ खर्च किया है जिसके बाद विक्रम अहाके महापौर बनें है। श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ के विकास कार्यों व कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को देखकर नगर की जनता ने अहाके को महापौर चुना है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button