WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशमनोरंजन

एकल गायन-सुगम में प्रथम स्थान खुशी भानरिया 

तृतीय दिवस सांगितिक पक्ष की विधाएं सम्पन्न 

छिंदवाड़ा यशो:- राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा की प्राचार्य डॉ अजरा एजाज के निर्देशन में युवा उत्सव 2024-25  के तृतीय दिवस पर सांगितिक पक्ष की विधाएं सम्पन्न हुई। जिसके अन्तर्गत सांगितिक पक्ष एकल गायन-सुगम में प्रथम स्थान खुषी भानरिया बीकॉम तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान स्नेहा रघुवंशी एमए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी एवं तृतीय स्थान अनुप्रिया डिगरसे बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। एकल गायन शास्त्री में खुशी भानरिया बीकॉम तृतीय वर्ष एवं एकल गायन पाश्चात्म मे सौम्या शर्मा बीएससी चतुर्थ वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
समूहगान भारतीय पद्धती सौम्या शर्मा एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त विधा को सम्पन्न कराने के लिए  डॉ. श्रीपाद अरोणकर, संयोजक सांगितिक पक्ष के मार्गदर्शन में एवं निर्याणायक की भूमिका में डॉ. सुधीश सूर्यवंषी, डॉ. मनिदंर भाटिया, डॉ. नीता मालवी, श्री शोभाराम जम्होरे रहे। इस अवसर पर युवा उत्सव प्रभारी एवं सदस्य डॉ. उषा भारती एवं सदस्य डॉ. उमा पाड्या, डॉ. सिन्धु लहोरिया उपस्थित रहे। संगतकार के रूप में श्री कर्णेश यादव एवं तबला बादक श्री सुरेन्द्र डोले ने योगदान दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!