WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

  सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ के लिये संपर्कित परिवारों को करें प्रेरित

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर में 59 वें सप्ताह भक्तिभाव से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न

सिवनी यशो :-  भक्ति और जागरूकता का सम्मिलित युवा और मातृशक्ति का कार्यक्रम सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ के 59 वें सप्ताह भी सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर संपन्न हुआ । युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा और आस्था के किया गया । इस सप्ताह युवाओं एवं मातृशक्ति ने दीपावली पूर्व घरों की साफ सफाई के साथ मनो की निर्मलता की आवश्यकता पर चर्चा की और कहा कि घरों की स्वच्छता के साथ अपने आस पास के परिवेश को स्वच्छ बनाने का प्रयास करें ।

  सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ के लिये संपर्कित परिवारों को करें प्रेरित - Seoni News

मातृ शक्ति एवं युवाओं ने कहा कि हम हमारे संपर्कित परिवारों को सुंदरकांड एवं हनुमान जी की आराधना के लिये अधिक से अधिक संख्या में प्रेरित करें । हमारा यह प्रयास भविष्य में सुंदर और सकारात्मक परिणाम देने में सहायक सिद्ध होगा । बच्चों एवं विद्यार्थियों को हनुमान जी की भक्ति से जोडऩा बहुत सार्थक परिणाम देने वाला सिद्ध होगा ।

इस अभियान में जुटे भक्तों का कहना है कि श्रीराम के अन्नय भक्त महावीर हनुमान की भक्ति से अनेक प्रकार की शक्तियाँ अपने ही प्राप्त हो जाती है, मन शुद्ध और पवित्र रहता है । नशा एवं दुव्र्यसनों से दूर रहने की शक्ति प्राप्त होती है मन क्रम वचन की शुद्धता बनाये रखने के लिये हनुमान जी का आराधक कुमार्ग की ओर जाने से बचा रहता है उसका प्रभाव परिवार और पड़ोस में भी स्पष्ट रूप से होता है । 

   युवाओं को भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोडऩे का यह जागरण अभियान युवाओं एवं मातृशक्ति के बीच लोकप्रिय हो रहा है । कार्यक्रम की भव्यता और निरंतरता ने इसके प्रति आकर्षण पैदा कर दिया है जिले के साथ ही अन्य जिलों एवं अन्य प्रदेशों से भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में पहुँच रहे है । 

युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ पिछले 59 सप्ताह से हर शनिवार को शाम 6:00 बजे एकत्रित होकर भक्तिपूर्ण माहौल तैयार कर माता ज्वालादेवी के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ  करते है एवं इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । 

    मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को देवी प्रसाद तिवारी जी यजमान रहे, जिन्होंने मातरानी के दरबार में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया । 

।    सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!