क्राइममध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार
भू माफिया सुनील- विशाल चन्दनगांव के बाद इमलीखेड़ा में सजा रहे अवैध कालोनियां
छिंदवाड़ा यशो:- शहनाई लॉन के पीछे दो अवैध कालोनियां बेचने के बाद अब इमलीखेड़ा में तीन कालोनियां सजा कर बेच रहे हैं छिंदवाड़ा शहर सहित पूरे जिले में इस समय भू माफियाओं का बोलबाला है। हर भूमि माफिया ने अपना कोई ना कोई आका बना लिया है जिसके सहारे खुलेआम जमीनों की खरीद फरोख्त और अवैध कॉलोनी का जाल छिंदवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है। ऐसे ही एक पिता पुत्र चंदनगांव में रहते हैं जिन्होंने पहले तो शहनाई लॉन के पीछे दो अवैध कालोनियां काट दी और उसके बाद अब कांग्रेस से भाजपा में आकर जमीनों का खेल कर रहे हैं।
अब इन पिता पुत्र भू माफिया की कालोनियां इमलीखेड़ा घाना में कट रही है। इन भू माफिया पिता पुत्र को नेताओं का भरपूर संरक्षण मिल रहा है। चंदन गांव में रहने वाले दोनों बाप बेटों ने पहले तो शहनाई लॉन के पीछे दो अवैध कालोनियां काट कर बेच दी उसके बाद इनके हौसले इतने बुलंद हुए कि अब यह इमली खेड़ा के पास घाना में तीन अलग-अलग कालोनियां काट रहे हैं।
जिसकी खबर नगर निगम और राजस्व विभाग को भी है । लेकिन इन भू माफिया बाप बेटे को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। जिसके चलते इन पर किसी तरह की कार्रवाई प्रशासन नहीं कर रहा। बताया तो यहां तक जा रहा है कि दोनों बाप बेटे ने चंदन गांव और चंदन गांव के आसपास कई जगह जमीन ले रखी है । जिन पर अब अवैध कॉलोनी या काटकर प्लाटिंग करने की योजना पर काम हो रहा है इसके पहले इमली खेड़ा ढाना की जमीन पूरी तरह से बचने का प्लान है





