धर्मसिवनी

अग्रवाल समाज का अन्नकूट महोत्सव 2 नवंबर को

सिवनी यशो:- जबलपुर रोड लूघरवाड़ा स्थित श्री अग्रसेन भवन में प्रतिवर्षानुसार अग्रवाल समाज का अन्नकूट महोत्सव व दीपावली मिलन समारोह 2 नंवबर शनिवार को मनाया जाएगा।

अग्रसेन भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतीकात्मक गोबर्धन भगवान का पूजन कर भोग लगाया जाएगा। मंदिर में स्थापित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पूजन किया जाएगा। शाम सात 7 बजे अन्नकूट महोत्सव व सामाजिक दीपावली मिलन समारोह प्रारंभ होगा। अग्रवाल समाज समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button