Tue, 10 Nov 2026 | 01:26:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

जिले में संयुक्त टीमों की छापामार कार्यवाही, मिलावटखोरी पर की गई कार्रवाई

जिले में संयुक्त टीमों की छापामार कार्यवाही, मिलावटखोरी पर की गई कार्रवाई
शेयर करें:

दीपावली पर खाद्य सुरक्षा... एल.पी. डील में मिली एक्सपायर सामग्री हुई जप्त

छिन्दवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार आगामी दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व विभाग, नापतोल विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग एवं पुलिस विभाग की तीन संयुक्त टीमों द्वारा आज 26 अक्टूबर 2024 को सम्पूर्ण जिले में छापामार कार्यवाही की गई। इसका मुख्य उद्देश्य त्यौहार के दौरान मिलावट से मुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता और उचित नापतौल को सुनिश्चित करना था। इस कार्यवाही के अंतर्गत छिंदवाड़ा शहर में डिप्टी कलेक्टर रमेश मेहरा, तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे, तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी  गोपेश मिश्रा, नापतौल निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह और आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह लीलहोरे सहित टीम ने वैशाली राजपुरोहित मिष्ठान भंडार कारखाना, गरबा स्वीट्स कारखाना, राधाकिशन टोबैको एवं एल.पी. डील पर छापामार निरीक्षण किया। इन कारखानों में रखे अपशिष्ट खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया और नरसिंहपुर रोड स्थित एल.पी. डील में मिले एक्सपायर मुरमुरे को जप्त कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार नापतौल निरीक्षक द्वारा इन प्रतिष्ठानों में रखे पैकेटों पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अंतर्गत कम नापतौल पाए जाने पर भी विधिक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार एक अन्य संयुक्त जांच दल जिसमें तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार उमरेठ, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पुरुषोत्तम भंडूरिया और आपूर्ति अधिकारी शामिल थे, ने परासिया, बडकुही एवं उमरेठ क्षेत्र में गुप्ता मिष्ठान, मिष्ठी स्वीट्स, ओवन बास्केट, आयुषी होटल और कैलाश होटल का निरीक्षण कर दूध, दही, बालूशाही, ब्रेड आदि अपशिष्ट सामग्री को नष्ट किया। इसके अलावा एक अन्य टीम जिसमें तहसीलदार चौरई, तहसीलदार चांद, तहसीलदार बिछुआ श्री रूपराम सनोडिया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार घाघरे व आपूर्ति अधिकारी शामिल थे, ने चौरई, चांद एवं बिछुआ क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों जैसे राजस्थान स्वीट्स, पंडितजी रेस्टोरेंट, वर्मा होटल, वैशाली राजपुरोहित स्वीट्स, गुप्ता स्वीट्स, नवीन स्वीट्स, महालक्ष्मी स्वीट्स, जीतू रेस्टोरेंट, मिलन होटल, यादव होटल, सागर होटल और बिकानेर मिष्ठान पर खाद्य नमूनों का निरीक्षण और जांच की। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने व्यावसायिक परिसरों में साफ-सुथरे और सुरक्षित खाद्य पदार्थों का निर्माण और विक्रय सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री प्राप्त हो सके।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष