मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने निरंतर प्रयासरत- बंटी विवेक साहू
49 वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1410 मरीजो का हुआ पंजीयन,
1305 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई,105 मरीज को रेफर किया
छिंदवाड़ा यशो:- 49 वा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंडराखेड़ी में सम्पन्न हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती 25 दिसंबर तक चलने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1410 मरीजो ने पंजीयन कराया जिसमें 1305 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई। जांच में पाये गये 105 गंभीर मरीजो को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
शिविर के शुभारंभ पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का गांव में ही जटिल बीमारी का इलाज हो सके इसके लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जांच कर उपचार कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के गरीब कल्याण जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं और आज उन्हीं की योजनाओं से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और भारत एक महाशक्ति बनकर उभर कर आ रहा है।
पंडराखेड़ी स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नानाभाऊ, मोहोड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भूते , पंचायत सदस्य संदीप मोहोड़ जिला महामंत्री पांढुरना राहुल मोहोड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू परमार , महेश पराड़कर, मंडल अध्यक्ष पीपलानारायणवर सदानंद डोंगरे सरपंच रजनी पराड़कर ,रत्नमाला पराड़कर जनपद सदस्य, सरपंच कोपरावाडी प्रमुख रूप से उपस्थित थे





