WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

महाराष्ट्र का यह चुनाव देश की एकता और अखंडता के लिये महत्वपूर्ण है – प्रेम तिवारी 

सिवनी जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी साकोली विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे व्यापक जनसंपर्क 

महाराष्ट्र चुनाव साकोली 12 नवबंर 2024  (Maharashtra Election Sakoli 12 November 2024)
साकोली 12 नवबंर….महाराष्ट्र के ये चुनाव देश को खण्ड-खण्ड करने की सोच वाली अखण्ड धूर्त ताकतों के विरूद्ध देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने की भावना रखने वाली भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के बीच है। ये चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण हैं । हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करके इसमें विजय हासिल करनी है। भाजपा का हर कार्यकर्ता संघर्षशील और हर चुनौतियों का सामना करने में सदैव सक्षम है। सत्ता हमारे लिए सदैव जनसेवा का माध्यम रही है जबकि हमारे विरूद्ध चुनाव लडऩे वालों के लिए सत्ता सिर्फ व्यवसाय का साधन मात्र है। हमारे पास महाराष्ट्र एवं देश के विकास की एक व्यापक सोच और नीतियां है। हमारी सरकार ने जनसेवा के साथ ही सशक्त भारत के निर्माण में कोई कसर नही छोड़ी है।
उक्ताशय की बात पूर्व जिलाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के भण्डारा जिले की साकोली विधानसभा के चुनाव प्रभारी प्रेम तिवारी द्वारा अपने व्यापक जनसंपर्क के दौरान विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही गयी। श्री तिवारी ने कहा कि लोगों का विश्वास भाजपा के साथ है चाहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हों अथवा महाराष्ट्र की हमारी गठबंधन की सरकार हो, हमने महाराष्ट्र के विकास और जनसेवा के कार्यो को घर-घर तक पंहुचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन चुनावों में हमारे सक्रिय, जुझारू, मिलनसार, अनुभवी और सेवाभावी प्रत्याशी अविनाश बा्रम्हणकर को लोगो का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है और निश्चित ही हम इन चुनावों में विजय प्राप्त करेंगे। 
श्री तिवारी द्वारा कहा गया कि कार्यकर्ता पूर्ण आत्मविश्वास के साथ लोगों के बीच जायें हमारे पास अनेकों उपलब्धियां हैं विकास का दृष्टिकोण है, जनसेवा के कार्य हैं। हमें आत्मविश्वास तो रखना है किन्तु सजग भी रहना होगा क्योंकि इन चुनावों में विपक्ष की धूर्त शक्तियां झूठ और पाखंड का प्रोपेगेंडा चला रही हैं। लोगों को गुमराह करना और झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना इनकी फितरत में शामिल है। जनता को लूटने और समाज के बीच जहर घोलने में इन्हे महारथ हासिल है। हमे हर क्षण सजग रहना है और इनका सामना करना है। हमारी जीत बड़ी होनी चाहिए, विशाल होनी चाहिए और ऐतिहासिक होनी चाहिए। 
श्री तिवारी ने इन जनसभाओं में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के अनेकों कार्यों का लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकारों ने किसानो (farmers) का बिजली बिल माफ (electricity bill waived) किया है, लाड़ली बहना (ladali bahana) की राशि बढ़ाकर इक्कीस सौ रू प्रति माह की है, 65 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ जन अब निशुल्क बस यात्रा कर सकेंगे वहीं बहनों के लिए यात्री किरायें में 50 प्रतिशत की छूट दी गयी है। इन नुक्कड़ सभाओं के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!