अमरवाड़ा में झोलाछाप डॉक्टर पर प्रशासन की कार्रवाई, बिना डिग्री संचालित क्लिनिक सील
राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई, बिना वैधानिक योग्यता इलाज करते मिला संचालक
अमरवाड़ा झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक सील
Chhindwara 21 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं एसडीएम अमरवाड़ा हेमकरण धुर्वे के मार्गदर्शन में तहसील अमरवाड़ा के ग्राम पौनार में गैर-मान्यता प्राप्त चिकित्सक (झोलाछाप) के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक क्लिनिक को सील कर दिया गया।
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान प्रवीण बंजारा (26 वर्ष) बिना किसी वैधानिक चिकित्सा डिग्री के क्लिनिक का संचालन करते पाए गए। इसके बाद राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक योग्यता एवं आवश्यक अनुमति के चिकित्सा कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से भी अपील की गई है कि उपचार के लिए केवल पंजीकृत एवं अधिकृत चिकित्सकों से ही परामर्श लें।
यह भी पढ़े :-
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश पुलिस बने देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस
मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास: ऑनलाइन पढ़ाई से NEET-UG में 590 अंक, AIR 13,808
गुरु पूर्णिमा से पहले सभी सांदीपनि विद्यालयों का करें लोकार्पण: CM डॉ. मोहन यादव


