शिक्षकों की प्रताड़ना से छात्र ने छोड़ा स्कूल? प्राचार्य और उपप्राचार्य पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप
रामाकोना के शासकीय स्कूल का मामला, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत; परिजनों ने शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की
रामाकोना स्कूल छात्र शिकायत – छात्र ने शिक्षकों पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
Chhindwara 21 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में अध्ययनरत कक्षा 11वीं (कला) के एक छात्र ने विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं उपप्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्र का दावा है कि लगातार मानसिक दबाव के कारण उसने विद्यालय जाना बंद कर दिया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 11वीं (कला) के छात्र कृणाल दिनकर पातुरकर का आरोप है कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर. डी. भकने एवं उपप्राचार्य बल्कि सर के व्यवहार से वह मानसिक रूप से परेशान था। छात्र का कहना है कि लगातार तनाव के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित हुई और अंततः उसने स्कूल जाना बंद कर दिया।
शिक्षा विभाग को भी दी गई जानकारी
छात्र के परिजनों ने बताया कि मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सौसर तथा जिला शिक्षा अधिकारी, छिंदवाड़ा को दूरभाष के माध्यम से भी दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति
परिजनों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में संबंधित विद्यालय प्रबंधन अथवा शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यदि विद्यालय प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
यह भी पढ़े :-
गुरु पूर्णिमा से पहले सभी सांदीपनि विद्यालयों का करें लोकार्पण: CM डॉ. मोहन यादव




One Comment