संगठित होकर संगठन को मजबूत करने मैदान में उतरी कांग्रेस
जनता को साथ लेकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की करेंगे खिलाफत
सौंसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण फैसले
Chhindwara-13 November 2024
छिन्दवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister of Madhya Pradesh Kamal Nath) व पूर्व सांसद नकुलनाथ (Former MP Nakulnath) के कार्यकाल में जनहितैषी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ जिससे जिले का प्रत्येक वर्ग लाभांवित हुआ, किन्तु वर्तमान में भाजपा सरकार (BJP government) की जन विरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। जनता भाजपा के राज में र्दुदिन का सामना कर रही जिसे दूर करने के लिये कांग्रेस (Congress) जल्द ही जनता के साथ मैदान में उतरेगी। उक्त उदगार आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सौंसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में व्यक्त किये।
पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश झलके ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि माननीय कमलनाथ जी व माननीय नकुलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ कांधे से कांधा मिलकर चलने को तैयार है। माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिन पर छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पहुंचने के लिये आग्रह किया।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि भाजपा सरकार के षड्यंत्र व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस संगठित होकर लड़ेगी और जीतेगी भी। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के लिये अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है अब हमें भाजपा सरकार की उन फसलों के खिलाफ मैदान में उतरना है जिससे जनता त्रस्त हो चुकी है, उसमें महंगाई से लेकर बेरोजगारी, लचर स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर शिक्षा व्यवस्था व भाजपा के द्वारा फैलाया जा रहा भ्रष्टाचार भी शामिल है। उन्होंने पूर्व सीएम श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ व स्वयं की ओर से नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी साथ ही दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया।
पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि क्षेत्रीय कमेटियों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाये। बूथ पर नियुक्ति करने से पहले तेरा-मेरा घर छोड़ें और यह ध्यान रखें की जिसे पद दिया जा रहा है क्या वह कार्य करने में सक्षम है अथवा नहीं। उन्होंने माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिन मनाने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की साथ ही पंडित जवहार लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी व बिरसा मुंडा जयंती मनाने को लेकर भी चर्चा की।
आयोजित बैठक में प्रीतम पटेल, डॉ. राजेन्द्र यमदे, भागवत महाजन, पुनाराम बाविस्टाले, , केशव बोड़े, विलाश जोगी, कैलाश चौधरी, चन्द्रशेखर गुर्वे, प्रशांत महाले, अशोक चौधरी, सतीश बोड़के, बसंत चौधरी, नंदू राय, ब्रजकिशोर चांडक, नेहा जोगी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


