प्रकाश पर्व गुरूनानक जयंती, भगवान बिरसा मुंडा जयंती, कार्तिक पूर्णिमा कार्यक्रम संपन्न
Seoni 15 November 24
सिवनी यशो:- सिवनी नगर की शैक्षणिक संस्था (educational institution) सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी (Saraswati Shishu Mandir Bhairoganj Seoni) में आज गुरूपर्व अर्थात गुरूनानक जी का 555 वॉ प्रकाश पर्व (555th Prakash Parv of Guru Nanak Ji) भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की 150वीं जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि (chief guest) के रूप में विद्याभारती के प्रादेशिक सहसचिव (Regional Joint Secretary of Vidya Bharati) एवं विद्यालय के व्यवस्थापक (school administrator) नितिन जी चौधरी (Nitin ji Choudhary), कार्यक्रम की अध्यक्षता (chairing the event) जिला सचिव विद्याभारती सिवनी विनीत अग्रवाल (Vineet Agarwal) विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष नूपेश जी ठाकुर, सह सचिव डॉ. शांतनु शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, प्रवीण मिश्रा, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव आदि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मॉ वीणा पाणी के पूजन एवं वंदना के उपरांत गीत सौ. मनीषा तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। गुरूनानक जयंती, बिरसा मुंडा जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय की आचार्या सौ.सरिता यादव, सुश्री अनन्या तिवारी, सौ.सुर्मिला मर्सकोले, सौ.नीति पाण्डे एवं सौ. प्रियंका कोकने दीदी द्वारा उक्त महान विभूतियों के जीवन चरित्र एवं कार्तिक पूर्णिमा का महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
तत्पश्चात विद्यालय के कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं प्रादेशिक सह सचिव एवं विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी द्वारा भी विस्तार से उक्त कार्यक्रम का व्याख्यान दिया गया। मंच संचालन विद्यालय व्याख्याता प्रकाश गुप्ता, अतिथि परिचय विद्यालय के वरिष्ठाचार्य नरेन्द्र चौरसिया एवं अतिथि विद्यालय व्याख्याता कृष्णमुरारी दुबे ने किया। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति रही।
सिवनी





