मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

आयुष विभाग द्वारा विभिन्न ग्रामों में किया गया नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सिवनी 15 नवंबर 24
सिवनी यशो:- शासन के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी सिवनी के मार्गदर्शन में गुरूवार 14 नवंबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरेखा कला, कातलबोड़ी, मरबोड़ी, हिनोतिया, जाम, भोमा, सिहोरा, गोसाईं खमरिया, चक्की खमरिया, भिलाई, विजयपानी, बखारी, आस्टा में माह- वार थीम अनुसार नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

  जिसमें उपस्थित सभी आगंतुक महिलाओं को आयुर्वेद की महत्ता बताते हुए परिवार नियोजन ,गर्भनिरोधक सेवाएं,तथा महिला स्वास्थ्य के प्रति आयुर्वेद के समग्र द्रष्टिकोण जैसे योगासन,गर्भिणी मासानुमासिक आहार, विहार को समझाया गया , दिनचर्या, ऋतुचर्या और जीवन शैली संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।तथा सभी की नि:शुल्क उच्चरक्तचाप तथा रक्तशर्करा की जांच उपरांत रोगानुसार औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में अधिकांश महिला लाभार्थियों ने पहुंच कर लाभ उठाया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button