आज कमलनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा
जिलेभर में मानव सेवा से जुड़े कार्यों के साथ ही सर्वधर्म सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
chhindwar 17 NOV.2024
छिन्दवाड़ा यशो:- विकास पुरुष, जन-जन के लोकप्रिय नेता मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी (Former Chief Minister Kamalnath ji) का जन्मदिन (birthday) आज बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम (joy and pomp) से मनाया जाएगा। प्रात: काल से ही छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में कांग्रेसजन के द्वारा मानव सेवा से जुड़े कार्य किए जाएंगे, धार्मिक स्थलों पर पूजन, अर्चन, अरदास, इबादत व प्रार्थना कर कमलनाथ के स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। कमलनाथ, नकुलनाथ व श्रीमती प्रियानाथ की उपस्थित में सांय 6.30 बजे दशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) (Dussehra Ground (Pola Ground)) में कवि सम्मेलन ( Poet Conference)आयोजित किया जाएगा।
दिनांक 18 नवम्बर को जन्मदिन के शुभ अवसर पर कमलनाथ व नकुलनाथ सर्वप्रथम प्रात: काल में सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे, तदोपरांत प्रात: 10 बजे स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन (Rajeev Congress Bhavan) में कमलनाथ व नकुलनाथ की उपस्थिति में सर्वधर्म सभा (Sarvdharma Sabha) होगी व समस्त धर्मगुरूओं की उपस्थिति में केक काटकर कमलनाथ का जन्मदिन मनाया जाएगा, तदोपरांत नेताद्वय शिकारपुर निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। जिले व प्रदेश के आगंतुक जनप्रतिनिधियों व आमजन से भेंट करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम
आज कमलनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress Committee) द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे (District Congress President Vishwanath Okte) द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम कांग्रेसजन प्रात: 8 बजे अनगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर य कमलनाथ के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे साथ ही हमारे जिले में सुख शांति व समृद्धि हेतु प्रार्थना की जाएगी। कांग्रेस परिवार के समस्त सदस्यगण प्रात: 8.15 बजे जिला अस्पताल पहुंचेंगे जहां मरीजों के बीच फल वितरण कर जन्मदिन मनाया जाएगा।
प्रात: 8.40 बजे छोटी बाजार स्थित नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर व श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर माननीय कमलनाथ जी की दीर्घायु की कामना करेंगे।
प्रात: 9.10 बजे हजरत भैयाजी की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। प्रात: 9.45 बजे स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में कमलनाथ व नकुलनाथ की उपस्थिति में सर्वधर्म सभा का आयोजन, धर्मगुरूओं का सम्मान के पश्चात आतिशबाजी, ढोल गाजे, बाजे के साथ केक काटकर कमलनाथ का जन्मदिन मनाया जाएगा जिसके पश्चात कांग्रेस परिवार के सदस्य वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाएंगे जिसके पश्चात राजीव भवन में स्नेह भोज होगा।


