एमएलबी स्कूल की छात्राओं को विषय विशेषज्ञों ने बताया नशे के दुष्परिणाम, नशा नाश की जड़ है: विनोद तिवारी
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन, सभी ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ
छिन्दवाड़ा 19 नवम्बर 2024
छिंदवाड़ा यशो:- नशा नाश की जड़ है इससे आप सभी को बचना चाहिए पहले शौक के लिए फिर बन जाती है नशे की लत इससे जितनी दूरी बनाए उतना अच्छा है ।उक्त बातें नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह (District Collector Shilendra Singh) के कुशल मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद (Jan Abhiyan Parishad) के जिला समन्वयक अखिलेश जैन (District Coordinator Akhilesh Jain) राज्य स्तरीय प्रशिक्षित नशा मुक्त भारत अभियान (drug free india campaign) के मास्टर ट्रेनर (master traine) द्वय एवम परामर्शदाता विनोद तिवारी,श्रीमती लता नागले ,जन अभियान परिषद की मेंटर्स श्रीमती तृप्ति सिंह, के नेतृत्व में बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के समाजसेवियों ने सोमवार को शहर के मध्य स्थित महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य महोदया श्रीमती श्रीवास्तव मैडम,श्रीमती मंसूरी, श्रीमती गरिमा बत्रा की उपस्थित में सभी छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह रघुबीर सिंह,एवं नरेंद्र कुमार ने नशे से बचने की सलाह दी।समाजसेवी विनोद तिवारी ने सभी उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। प्राचार्या श्रीमती श्रीवास्तव नशे से युवा पीढ़ी को बचने को कहा एवम नशे से नाश होता है इससे बचे कहा।श्रीमती मंसूरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट में अमित बरखनिया,कामेश, चितेश,प्रमोद वर्मा,शोभना,जयश्री घोड़े,कृतिका, प्रियांशु,मीनल,विशाखा साहू,रघुबीर सिंह,वंदना देशमुख,वेदिका बबिता, सुनीता बोबडे,बंदना ,यश सपना , पवित्रा, प्रमोद वर्मा,मयूर,सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।





