व्यापारसिवनी

आरोग्य एक्स्पो 2024 एवं महाकौशल विज्ञान मेला संपन्न

Seoni 19 November 24
सिवनी यशो:- महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी ( General Manager District Trade and Industry Center Seoni)  ने जानकारी देकर बताया कि महाकौशल विज्ञान मेला (Mahakaushal Science Fair) एवं आरोग्य एक्स्पो 2024 (Arogya Expo 2024) का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफरमेशन सेंटर जबलपुर (Netaji Subhash Chandra Bose Cultural and Information Center Jabalpur ) में 15 नवंबर से 18 नवम्बर 2024 तक आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि आयोजित महाकौशल विज्ञान मेला एवं आरोग्य एक्स्पो 2024 में प्रर्दशनी हेतु जिले के दो इकाई मेसर्स डिफेनजेलाईट प्राई.लिमि. अयोध्या नगर लुघरवाड़ा सिवनी प्रो0 प्रत्युष नेमा द्वारा उत्पादित उत्पाद आई.टी. सेक्टर, हार्डवेयर निर्माण एवं मेसर्स पंच परमेश्वरी उद्योग लुघरवाड़ा सिवनी प्रो0 नरेन्द्र धुर्वे द्वारा अगरबत्ती निर्माण का प्रर्दशन किया गया। आयोजित मेले में उपस्थित दोनो इकाईयों को वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि, आम जनता द्वारा काफी सराहा गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button