WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनीहेल्थ

एम्बूलेंस एवं मोटर सायकल की टक्कर में तीन मृत तीन गंभीर

सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना,  मृतको में दो सगे भाई एवं घायलों में सगे भाई बहिन 

Seoni 22 November 2024
सिवनी यशो:- सिवनी कोतवाली  (Seoni Kotwali) क्षेत्र में छिंदवाड़ा रोड पर बम्होड़ी ग्राम के समीप दो बाइक और एम्बूलेंस (ambulance) की सीधी टक्कर (head on collision) में तीन व्यक्ति मृत हो गये साथ ही तीन व्यक्ति घायल है जिन्हें उपचारार्थ (for treatment) जिला चिकित्सालय (District Hospital) में भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 01 बजे सिवनी से छिंदवाड़ा की ओर जा रही एम्बूलेंस और छिंदवाड़ा की ओर से सिवनी आ रही दो मोटर सायकलों की भिडंत (motorcycle collision) हो गयी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन व्यक्तियों की इस दुर्घटना (Accident) में मौत (Death) हो गयी ।

दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होतेे ही सिवनी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा दुर्घटना के शिकार हुये सभी व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहाँ तीन व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया तथा तीन घायलों का उपचार प्रारंभ किया गया । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में गजेन्द्र पिता शिवदयाल बघेल उम्र 25 वर्ष जमुनिया थाना लखनवाड़ा निवासी, बबलू पिता शिवदयाल बघेल उम्र 21 वर्ष दोनों सगे भाई है तथा इसी दुर्घटना में निहाल पिता दीनदयाल यादव उम्र 21 साल सरेखा थाना केवलारी की मौत हो गयी ।
तीन मृतको के अलावा पूजा पिता सोहन सनोडिया उम्र 23 वर्ष कारीरात निवास, भावेश पिता सोहन सनोडिया उम्र 21 वर्ष कारीरात थाना लखनवाड़ा निवासी दोनों भाई बहिन के साथ ही अभिषेक जोगी पिता बबलू जोगी 18 वर्ष केवलारी आवास कालोनी निवासी घायल हो गये है । जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!