छिंदवाड़ा में 17 सितंबर से 100 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आगाज
सांसद बंटी विवेक साहू ग्राम भैसादंड से करेंगे शुभारंभ, दो वर्षों में 1.70 लाख से अधिक मरीजों का हो चुका स्वास्थ्य परीक्षण
छिंदवाड़ा में 17 सितंबर से 100 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
Chhindwara 13 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- सेवा, स्वास्थ्य एवं संकल्प के तहत छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में एक बार फिर 100 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को भाजपा मंडल रोहनाकला के ग्राम भैसादंड स्थित पंचायत भवन में सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा किया जाएगा।
100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को सांसद कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविरों के आयोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों की जांच तथा उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद बंटी विवेक साहू के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए तिथियों एवं स्थानों का चयन भी कर लिया गया है।
दो वर्षों में 1.70 लाख से अधिक मरीजों का परीक्षण
बैठक में बताया गया कि पिछले दो वर्षों के दौरान छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 100 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से एक लाख 70 हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 20 हजार से अधिक मरीजों को विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए छिंदवाड़ा सहित महानगरों में ऑपरेशन एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
अभियान के दौरान ऐसे मरीजों तक भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं, जो बीमारी के कारण गांवों में अपने घरों में ही पड़े थे और उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा था। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ऐसे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
भैसादंड से शुरू होगा इस वर्ष का अभियान
इस वर्ष के 100 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का औपचारिक शुभारंभ 17 सितंबर को ग्राम भैसादंड से होगा। इसके बाद छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के निर्धारित स्थानों पर लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक जांच और उपचार की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
यह भी पढ़े :-
25 साल की जनसेवा से विकसित भारत-2047 तक: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
जन विश्वास शिविर में अफसरों की ‘गैरहाजिरी’ पर भड़के मंडल अध्यक्ष!
रॉयल्टी का जुर्माना देने तैयार, फिर भी नहीं छूट रहे ट्रैक्टर-डंपर
छिंदवाड़ा के निजी अस्पतालों में महंगा इलाज, सुविधाओं पर मरीजों ने उठाए सवाल



