WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

गौवंश काटने वाले तीन आरोपी 137 किलो. गोमांस सहित गिरफ्तार 

Seoni 22 November 2024
बरघाट यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (Superintendent of Police Seoni Sunil Mehta) के द्वारा जिले में चल रहे अवैध गतिविधियो (illegal activities) पर नियत्रंण व वैधानिक कार्यवाही  (control and legal action) करने हेतु समस्त थाना / चौकी प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। दिनांक 22/11/2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त (Receive information from informant) हुई कि ग्राम बोरी कला मे पत्थर टोला मे सईद खान के घर के पास बंधी मे सईद खान एवं दो अन्य लोग अवैध गोमांस (poached beef)  विक्रय करने के लिये गौवंश (cow dynasty) काट रहे है।
उक्त सूचना की प्राप्ति पर पुलिस अधीक्षक सुनिल मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी.शर्मा (Additional Superintendent of Police G.D. Sharma) के द्वारा निर्देशित (directed ) करने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे (Sub Divisional Officer Police Lalit Gathre) के द्वारा थाना प्रभारी बरघाट  (Police station incharge Barghat)   को मय पुलिस स्टाफ के सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित (ordered for action) किया गया।
थाना प्रभारी बरघाट के नेतृत्व में तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम (police team) द्वारा ग्राम बोरीकला के पत्थर टोला मे मुखबिर द्वारा बताये स्थान के पास पहुंचकर छपामार कार्यवाही की गई । पुलिस के पहुँचने पर उक्त स्थान के पास से कुछ व्यक्ति की आवाज सुनाई दी । आ रही आवाज को सुनकर बंधी पर पहुंच कर टार्च की रोशनी मे देखने पर तीन व्यक्ति गाय काटते दिखे । पुलिस को देखकर गाय का मांस काट रहे तीनों लोग अंधेरा का फायदा उठाकर भागने लगे । मौके पर हमराह स्टाफ की सहायता से एक व्यक्ति को पकडा गया नाम पता पूछा जिसने अपना नाम अतीक पिता हामिद खान उम्र 40 वर्ष नि. पत्थरटोला बोरीकला थाना बरघाट का बताया एवं अपने साथी सईद खान एवं मोहिसन खान के साथ खाने एवं विक्रय के लिये गौवंश गाय काटना बताया। 
आरोपी के कब्जे से 137 किलो. गौमांश, गौमांश काटने मे प्रयुक्त औजार, सफेद रंग की बोरी एवं घटना स्थल पर खडी गाडी CG 07 LG 6142 नम्बर की प्लाटिना मोटर साइकिल गवाहो की उपस्थिति में जप्त किया गया है। आरोपी अतीक खान, सईद खान एवं मोहसिन खान के विरूद्ध थाना बरघाट मे धारा 4,5,9 गौवंश वध प्रति. अधि. 11(1) घ, पशु क्रूरता अधिनियम 325,3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
बरघाट पुलिस ने अतीक पिता हामिद खान उम्र 40 वर्ष नि. पत्थरटोला बोरीकला थाना बरघाट, सईद खान पिता मुन्ना खान उम्र 30 साल नि. पत्थरटोला बोरीकला थाना बरघाट एवं मोहसिन खान पिता हमीद खान उम्र 26 साल नि. पत्थरटोला बोरीकला थाना बरघाट तीनों आरोपियों को गिरफ्तार (accused arrested ) कर उनके पास से   137 किलो.गोमांस,  मो.सा. प्लेटिनाCG 07 LG 6142 किमती 15,000 रूपये तथा  गौमांश काटने मे प्रयुक्त औजार एवं सफेद रंग की बोरी जप्त (seized) किये है । 
इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश बैस, उनि. इंजनसिंह मर्सकोले, उनि.नीलू उइके, प्र.आर.372 अमर उइके, प्र.आर.05 संतोष मर्सकोले, प्र.आर.412 सुखराम उइके, आर.593 मुकेश नरवेती, आर.क्र.575 नेपेन्द्र चौधरी, आर. 805 उमेन्द्र खरे, आर. 461 विनोद, 734 उलेश कटरे,आर.211 लोकराम गुर्दे, म.आर.364 मंजू मासुरकर एवं डायल 100 चालक चैतराम पटले का विशेष योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!