क्राइमधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
हाईवे पर बने मेवाती ढाबो पर परोसा जा रहा गौमांस – विश्व हिंदू परिषद
विश्व हिन्दु परिषद बजरंगदल ने असामाजिक तत्वो के खिलाफ खोला मोर्चा
जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाष में जवाब दिया जायेगा
सिवनी यशो:- विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल (Vishwa Hindu Parishad Bajrang Dal) द्वारा गुरूवार को प्रेसवार्ता (press conference) का आयोजन कुछ महत्वपूर्ण मुददो को लेेकर किया जिसमें परिषद के पदाधिकारियो में अखिलेश सिंह चैहान एवं दिग्वीजय सिंह राजपूत ने जानकारी दी
धर्मान्तरण के कुचक्र के सफल नही होने दिया जायेगा
आगे परिषद के पदाधिकारियो ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दु जनजाति समाज की नाबालिग बच्ची का अपहरण 4 सितम्बर 2024 को किया गया जिसके बाद से उस बच्ची का कही अता पता नही है,अनूसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायत जावरकाठी में धर्मान्तरण का कुचक्र (vicious circle of conversion) चलाने के लिए सरपंच उपसरपंच पर दबाब बनाया जा रहा है जहां पंचायत की भूमि पर चर्च निर्माण की साजिश चली जा रही है। इसके अलावा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परिषद के पदाधिकारियो ने बताया कि अवैध गौवंश के वाहनो को सेटेवानी चैकपोस्ट (Setewani Checkpost) से पुलिस की मौजूदगी में पार कराया जाता था इसके अलावा तमाम सारी समस्याओ को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि समाज में व्याप्त शांति को भंग करने की नाकाम कोशिश समाज के कुछ आसामाजिक तत्वो के द्वारा की जा रही है यदि प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जॉच कर दोषियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई नही की गई तो विश्व हिन्दु परिषद बजरंगदल उग्र आंदोलन (radical movement) करने को मजबूर होगा।
नगर के मल – मूत्र से हो रहा तालाब गंदा
साथ ही बरघाट नगर पालिका क्षेत्र में चैत्र नवरात्र एवं शारदेय नवरात्र पव पर जवारे विर्सजन एवं चल समारोह नगरपालिका की उदासीनता के चलते बंद हो गया है जिसके पीछे कारण बरघाट के बस स्टैण्ड एवं तालाब के घाट में अवैध कब्जाधारियो द्वारा कब्जा कर लिया गया है एवं तालाब में नगर का गंदा पानी जा रहा है जिससे तालाब पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है तालाब अब ना तो मूर्ति विर्सजन और ना जवारे विर्सजन के लायक बचा है इस मामले में विश्व हिदु परिषद द्वारा जिला कलेक्टर से तालाब के गहरीकरण एवं साफ सफाई करवा कर तालाब के घाट पर जो अतिक्रमणकारियो द्वारा अतिक्रमण किया गया है इसे तत्काल हटवाया जाये साथ ही मस्जीद वाली गली में जहां से चल समारोह गुजरता है उस पर भी अतिक्रमणकारियो द्वारा अतिक्रमण (Encroachment) किया गया है उसे भी हटवाया जाये ताकि चल समारोह निर्बाध रूप से किया जा सके।
मुख्यमंत्री गौशाला में लापरवाहो की लापरवाही से तडप – तडप कर मर गए 89 गौवंश
मुख्यमंत्री गौशाला (Chief Minister Gaushala) ग्राम खूंट थाना क्षेत्र बरघाट में 2022/23 में 89 गौवंशो की भूख एवं प्यास के कारण तडप तडप कर मौत (death in agony) हो गई इस मामले में अभी तक आरोप तय नही किये गए।
9 गौवंशो को काट कर सडक पर फेक दिया गया
,4 जुलाई 2023 को अरी थाना क्षेत्र में 9 गौवंशो को काट कर सडक पर फेक दिया गया इस मामले में भी आज दिनॉक तक आरोपियो का पुलिस पता नही कर पाई इस मामले में अरी पुलिस ने फाईल ही बंद कर दी आखिर क्यो ।
बोरीकलां के अतीक खान से किया गया था 35 किलो गौमांस जप्त
15 जून 2024 को बरघाट क्षेत्र के ग्राम बोरी कला का निवासी अतीक खान से बरघाट पुलिस प्रशासन ने 35 किलोग्राम गौवंश जप्त किया था जिस पर भी एनएसए की कार्रवाई लंबित है ।
गौहत्या के मिले थे अवशेष
23 जून 2024 को बरघाट थानाक्षेत्र के ग्राम मलारा एवं मेघा पहाडी सरेखा में गौवंशो के 4 बोरी अवशेष एवं गौहत्या (Cow slaughter) करने वाले तीन स्थान इसी ग्राम बेारीकला के पत्थरटोला में सम्पूर्ण मैदान में गौवंशो के अवशेष एवं ग्राम पंचायत बोरी कलां द्वारा उस स्थान पर टीन शेड बनाकर दिया गया था गौहत्या करने हेतु यह सारा घटनाक्रम (events) बरघाट पुलिस प्रशासन के समक्ष हुआ जिसमें आज दिनॉंक तक आरोपियो का पुलिस पता नही।
ग्राम साल्हेखुर्द में 4 गौवंशो के अवशेष मिले
तो वही 24 जून को डूंडासिवनी थानाक्षेत्र के अतंर्गत ग्राम साल्हेखुर्द में 4 गौवंशो के अवशेष मिले पुलिस प्रशासन ने जप्त किये लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नही की गई और ना ही किसी आरोपी का पता ही चल पाया। आखिर ऐसा क्यों। सम्पूर्ण सिवनी जिले में बेरोकटोक अवैध गौवंशो की तस्करी,गौमांस की तस्करी के अलावा गौमांस की बिक्री चल रही है।
विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओ ने दलाली करने वाले कर्मचारियो की सूची सौपी एसपी को
विश्व हिन्दु परिषद ने पुलिस अधीक्षक से जिले के प्रत्येेक थानाक्षेत्र मेें ऐसे पुलिस कर्मी जो गौहत्यारो की दलाली करते है उनके नाम/पद के साथ 7नवम्बर को सौपी गई है।
हाईवे पर बने मेवाती ढाबो पर परोसा जा रहा गौमांस, (Beef being served at Mewati Dhaba on the highway)
सिवनी जिले में नागपुर हाईवे जबलपुर हाईवे में स्थित मेवाती ढाबो में खुले आम गौमांस परोसा जा रहा है उनकी सूची भी परिषद द्वारा 7 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक को सौपी गई इसके अलावा बोरीकंला में भी धार्मन्तरण चल रहा है जिसकीसूची भी परिषद द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौपी गई उक्त तमाम मामलो में विश्व हिन्दु परिषद द्वारा पुलिस प्रशासन को आवेदन दिया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक किसी तरह की कार्रवाई नही की गई है।
कार्रवाई नही की गई तो होगा उग्र आंदोलन
परिषद के अखिलेश सिंह चैहान दिग्वीजय सिंह राजपूत ने बताया कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई नही की गई तो विश्व हिन्दु परिषद सकल हिन्दु समाज के साथ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा साथ ही उक्त सभी कृत्य समाज के आसामाजिक तत्वो (antisocial elements) के द्वारा साम्प्रदायिक सदभाव (communal harmony) बिगाडने के उददेश्य किया जा रहा है जो कि कभी सफल नही हो पायेगा इस मामले में परिषद ने समाज के आसामाजिक तत्वो का पडताल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है इसके अलावा सरकार से गौवंश की रक्षा हेतु कठोर कानून बनाने की मांग भी की है।



