छिन्दवाड़ा में होगी डायरेक्ट एक्शन डे फि़ल्म की शूटिंग
Chhindwara 05 December 2024
छिन्दवाड़ा यशो:- बॉलीवुड (Bollywood) के फि़ल्म लेखक निर्देशक सचिन्द्र शर्मा (Film writer director Sachindra Sharma) इन दिनों छिंदवाड़ा मे फि़ल्म डायरेक्ट एक्शन डे (Direct Action Day) की शूटिंग की लोकेशन (shooting location) के लिए आये है इस फि़ल्म का निर्माण चौरे सिनेमा कंपनी(Chaure Cinema Company), माँ शष्टी (Maa Shashti) फि़ल्म के बैनर तले हो रही है…. इस फि़ल्म की पहले शूटिंग . मुंबई, सिवनी, मे हो चुकी है.. फि़ल्म के निर्माता जितेंन्द्र चौरे और कमलेश श्रीवास्तव (Producers of the film Jitendra Chaure and Kamlesh Srivastava) है।
मिथुन चक्रवर्ती से और राजनेता टी राजा(Mithun Chakraborty and politician T Raja) भी फि़ल्म में
छिन्दवाड़ा में होगी कलकत्ता दंगे की कहानी (story of calcutta riots) शूट फि़ल्म की पृष्ठभूमि 1946 में कलकत्ता में हुए मुस्लिम लीग (muslim league) के डायरेक्ट एक्शन डे (Direct Action Day) के बाद दंगे और नरसंहार (riots and massacre) की कहानी की शूटिंग होगी। फिल्म डायरेक्टर,राइटर सचिंद्र शर्मा छिन्दवाड़ा में एक फि़ल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं सचिंद्र शर्मा ने माय फ्रेन्ड गणेशा (my friend ganesha) फि़ल्म भूत एंड फ्रेंड (ghost and friend) की स्क्रिप्ट और फिल्म लव यू फैमली (love you family), मुंबई कैन डांस साला (Mumbai Can Dance Saala) के डायरेक्टर के डायरेक्टर हैं। इस फि़ल्म का मुहूर्त भोपाल (Bhopal) के होटल जे डब्लू कोटियान (Hotel J W Kotian) मे हुआ था, फि़ल्म की शूटिंग 2023 के दिसम्बर मे मुंबई और शिवनी मे हुई.. जिसमे सुन्दरम शर्मा, गोविन्द नामदेव, पंकज बेरी, राजप्रेमी, गरिमा अग्रवाल, अंकुर त्यागी, शान मिश्रा, प्रेम वलभ ने शिवनी मे शूटिंग की..फि़ल्म की बाकी की शूटिंग छिंदवाड़ा जबलपुर और आस पास के इलाके मे होंगी इस फि़ल्म में हैदराबाद के मशहूर नेता टी राजा भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है और मिथुन चक्रवर्ती भी इस फि़ल्म का हिस्सा होंगे ।
फि़ल्म आजादी से एक साल पहले पश्चिम बंगाल और कलकत्ता मे हुए नरसंहार पर आधारित है निर्देशक सचिन्द्र शर्मा का कहना है की इस पर बहुत शोध किया गया है मैंने और निर्माता जीतीन्द्र चौरे जी ने बहुत से पुस्तकों का अध्ययन किया इस पर पाठकथा तैयार की गई.. हमें आजादीअहिंसा से नहीं मिली थी, लाखो ने अपनी जान का बलिदान दिया.. लेकिन हमें पढ़ाया कुछ गया बतया कुछ गया जबकि सच्चाई को छुपया गया हम लोगो को आजादी का महत्व बताना चाहते है अगर उस वक़्त गोपाल पाठा संघर्ष नहीं करते तो कलकत्ता पाकिस्तान मे होता आज फिर वहीं हालात है पश्चिम बंगाल और कलकत्ता की छिंदवाड़ा मे बहुत अच्छे लोकेशन है.. कला संस्कृति की समझ लोगों मे है.. यहाँ बहुत संभावना है.. हम लोकल फॉर वोकल नीति को ध्यान मे रखते हुए यहाँ के कलकारों को भी अभिनय का मौका दिया जायगा, शूटिंग के पहले जिले स्तर पर. ओडिशन ले कर कलाकरो का चयन किया जाएगा. चुकि ये एक्शन प्रधान फि़ल्म है फाइट मास्टर सुरेंद्र शर्मा भी आये है इस फि़ल्म के लाइन प्रोडूसर सिदार्थ भार्गव, और निर्माण प्रबंधन कुलदीप दहिया और अजीत सिंह सिद्धू है।
छिंदवाड़ा बनेगा मायानगरी
फिल्म निर्माता जितेंद्र चौरे ने बताया कि छिंदवाड़ा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उचित मंच की कमी है इसी कमी को पूरा करने के लिए छिंदवाड़ा को मायानगरी के रूप में विकसित करने का उनका प्लान है जिसके तहत वे छिंदवाड़ा में एक एक्टिंग एकेडमी भी शुरुआत करने जा रहे हैं जिसमें फिल्म की सभी विधाओं को सिखाया जाएगा इस एक्टिंग स्कूल में देश के सभी राज्यों के कलाकार भी हिस्सा लेंगे।
फि़ल्म में छिन्दवाड़ा की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका
छिंदवाड़ा में शूटिंग हो रही इस फिल्म में मायानगरी के दिग्गज कलाकारों के साथ छिंदवाड़ा के उन कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा जो इसके लिए काबिल होंगे इसके लिए एक ऑडिशन जनवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा।




