मध्यप्रदेशसिवनी
जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का कलेक्टर सुश्री जैन ने किया शुभारंभ
Seoni 13 December 2024
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (Chief Minister Public Welfare Campaign) के परिपेक्ष्य में जनसंपर्क विभाग (public relations Department) द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी (exhibition) एसडीएम कार्यालय परिसर सिवनी में लगाई गई है।
जिसका शुक्रवार को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार (state government) की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर केंद्रित यह प्रदर्शनी 13 से 15 दिसम्बर तक लगाई गई है। जिसका आमनागरिक अवलोकन कर सकते हैं।



