WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा के मंडल अध्यक्षों घोषणा संबंधी अधिकृत जानकारी यहाँ से प्राप्त करें

  Seoni 15 December 24

 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के संगठनात्मक चुनाव (organizational elections) की प्रक्रिया के तहत पिछले दो माह से जिले में भाजपा संगठन पर्व मना रही है बूथ कमेटियों के साथ ही मंडल अध्यक्षों का चुनाव जिले में संपन्न हो गया है । अब मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार और उनके समर्थक अधिकृत सूची का इंतजार कर रहे है । वहीं राजनीति में सक्रिय व्यक्ति भी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार कर रहे है । यहाँ बता दें कि इस बार की अधिकृत सूची प्रदेश भाजपा निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर से सीधे सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की जा रही है । अधिकृत सूची जारी होने के पूर्व किसी अन्य नेता को भी मंडल अध्यक्ष के नामों की जानकारी नहीं है । जिले पदाधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे है कि किस मंडल से किस कार्यकत्र्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया जायेगा ।

जानकारी के अनुसार भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में किसी की सिफारिश या पहुँच का कोई प्रभाव नहीं है । भाजपा के वे अधिकृत कार्यकत्र्ता जो चुनाव प्रक्रिया के लिये आपेक्षित है उन्हीं की पसंद को तबज्जों दी जा रही है । इसके साथ ही अनुशासनहीन या विवादित कार्यकत्र्ताओं को मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व देने से परहेज किया जा रहा है । भाजपा ने मंडल अध्यक्ष पद के लिये उम्र का निर्धारण पहले ही कर दिया है अधिक उम्र के कार्यकत्र्ताओं को मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व नहीं दिया जायेगा ।

प्रदेश के अधिकांश जिलों की सूची जारी की जा चुकी है सिवनी जिले की सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है । सूत्र बता रहे है कि  सिवनी जिले के 27 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी सूची शीघ्र जारी होना है पूरे जिले में नये नियुक्त होने वाले मंडल अध्यक्षों की अधिकृत सूची का इंतजार किया जा रहा है । अधिकृत सूची भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत फेसबुक एकाउंट https://www.facebook.com/BJP4MP पर जारी होगी जिसे लागिंन कर सूची देखी जा सकती है । इसके साथ ही https://dainikyashonnati.com/ की वेबसाइट पर भी सूची प्राप्त होते ही जारी की जायेगी ।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!