सिवनीहेल्थ

अस्पताल के आयुष विंग में नि:शुल्क बीएमडी शिविर आज

Seoni 15 December 24
सिवनी यशो:- आमजनों के लिए 16 दिसंबर को जिला अस्पताल के आयुष विंग में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क बीएमडी जांच (हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा) शिविर रखा गया है। इसमें रोगियों की जांच कर उचित चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। नि:शुल्क शिविर में बीएमडी मशीन से लोगों की हड्डियों का घनत्व जांचा जाएगा। इस जांच से ओस्टियोपोरोसिस व ओस्टियोपेनिया के निकले मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।

  डा. निधि खेमुका ने बताया कि ओस्टियोपोरोसिस ऐसा रोग है जिसमें हड्डियों की गुणवत्ता कम हो जाती है, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। पुरुषों में हार्मोन की कमी व अन्य कारणों से बीमारी हावी हो जाती है, इससे हड्डियों में खोकला पन आ जाता है जिससे पेट में दर्द रहता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button